पूर्व क्रिकेटर सरनदीप सिंह ने किया खुलासा, विराट- अनुष्का खुद सर्व करते है मेहमानों को खाना

सरनदीप ने एक इंटरव्यू में बताया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा खाने से लेकर साफ-सफाई और बाकी सभी चीजों का ख्याल वो दोनों खुद रखते हैं।

  • 2086
  • 0

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को आक्रामक खिलाड़ी माना जाता है। वही विराट कोहली का ये मिजाज उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी में साफ नजर आता हैं। यही नहीं कप्तान विराट कोहली फील्ड पर जितना खेल को लेकर आक्रोश में दिखते है उतना ही वो फिल्ड के बाहर नरम दिल के है। जिसका खुलासा बीसीसीआई के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने किया है। सरनदीप सिंह का कहना है कि विराट के पास सब कुछ होने के बावजूद वो जमीन से जुड़े हुए इंसान है।

विराट कोहली के घर पर एक भी नौकर नहीं

दरअसल सरनदीप ने एक इंटरव्यू में बताया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा खाने से लेकर साफ-सफाई और बाकी सभी चीजों का ख्याल वो दोनों खुद रखते हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई उनके घर जाता है तो विराट और उसकी पत्नी खुद अपने हाथों से खाने को परोसते है और अपने गेस्ट का ख्याल खुद रखते हैं। इससे बेहतर और क्या हो सकता है इसके साथ ही सरनदीप ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के बाकी अन्य खिलाड़ियों में विराट के लिए एक खास इज्जत और प्यार हैं।

विराट करते खिलाड़ियों को लगातार प्रेरित

सरनदीप ने विराट कोहली के फिल्ड पर आक्रमित व्यवहार को लेकर कहा कि वो इसलिए ऐसे रहते है क्योंकि वो टीम के कप्तान है। इसके साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कई बार ऐसा व्यवहार जरुरी भी हो जाता है। वही विराट कोहली अपनी टीम के बाकि खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए लगातार प्रेरित करते रहते हैं जोकि एक  अच्छे टीम लीडर की पहचान होती हैं।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT