IPL 2021: उमेश यादव के नीलामी में केवल 1 करोड़ रुपये में बिकने से हैरान हुए गौतम गंभीर

आईपीएल की नीलामी में उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में ही खरीदा है, जिसको लेकर जानिए कैसे गौतम गंभीर हैरानी जताते हुए नजर आए।

  • 1747
  • 0

 आईपीएल 2021 के लिए जो नीलामी हुई थी उसमें उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में ही खरीदा है। इस बात पर भारतीय टीम के पूर्व अपनोर गौतम गंभीर ने हैरानगी जताई है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि ये बहुत ही हैरानी वाली खबर है। दुनिया में ऐसे ज्यादा गेंदबाज मौजूद नहीं है जोकि लगातार 135-140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

अपने हैरानगी जताते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि, "दिल्ली ने यादव को खरीद कर सही दांव खेला है. ईशांत शर्मा के साथ टीम को इस तरह के अनुभवी गेंदबाज की जरुरत थी। ईशांत के अलावा टीम के पास पहले केवल तुषार देशपांडे ही तेज गेंदबाजी का विकल्प थे। अब उमेश के आने के बाद उम्मीद है टीम के प्रदर्शन में और निखर आएगा।" अपनी बात को आगे रखते हुए उन्होंने कहा, "उमेश यादव को मात्र 1 करोड़ रुपये में खरीदा गया इससे मैं हैरान हूं। हां उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहता है लेकिन जब वो फ़ॉर्म में होते हैं तो उन्हें खेलना बहुत मुश्किल होता है।"

वहीं, कही न कही पूर्व भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा भी गौतम गंभीर की बात को स्वीकारते हुए नजर आए। अपनी बात में उन्होंने कहा , "झाय रिचर्डसन और काइल जेमीसन को अच्छी खासी कीमत पर ख़रीदा गया है, वहीं  उमेश यादव जैसे भारतीय तेज गेंदबाज को सिर्फ एक करोड़ रुपये में खरीदा जाना काफी निराशाजनक है। यह इस अनुभवी खिलाड़ी के साथ न्याय नहीं है।" साथ ही उन्होंने ये भी कहा था, "मैंने पहले भी कहा है कि मिचेल स्टार्क, मलिंगा जैसे खिलाड़ी दुनिया भर की लीग क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन हम यहां नए खिलाड़ी और अनुभवी खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। उमेश यादव जैसे अनुभवी गेंदबाज का केवल 1 करोड़ में बिकना मेरी समझ से परे है।'

जारा शॉर्ट में डालिए आईपीएल 2021 के महंगे खिलाड़ियों पर एक नजर

1. क्रिस मॉरिस : 

टीम का नाम: राजस्‍थान रॉयल्‍स

कीमत : 16.25cr

2. काइल जेमिसन

टीम का नाम : आरसीबी 

कीमत: 15.00cr

3. ग्‍लेन मैक्‍सवेल

टीम का नाम : आरसीबी 

कीमत: 14.25cr

4. जाय रिचर्डसन

टीम का नाम : पंजाब किंग्‍स 

कीमत: 14.00cr

5. कृष्‍णप्‍पा गौतम 

टीम का नाम: सीएसके

कीमत : 9.25cr

6. रिले मेरेडिथ 

टीम का नाम: पंजाब किंग्‍स

कीमत : 8.00cr

7. मोइन अली 

टीम का नाम: सीएसके

कीमत : 7.00cr

8. शाहरुख खान 

टीम का नाम: पंजाब किंग्‍स

कीमत : 5.25cr

9. टॉम कुरैन

टीम का नाम : दिल्ली कैपिटल्स

कीमत : 5.25cr

10. नॉथन कुल्टर नाइल

टीम का नाम : मुंबई इंडियंस

कीमत : 5cr


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT