IPL 2022 से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने शुरू की जिंदगी की नई पारी, भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से की शादी

ऑस्ट्रेलियाई स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने एक निजी समारोह में भारतीय मूल की प्रेमिका विनी रमन से शादी की। दोनों ने 18 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए।

  • 815
  • 0

 मैक्सवेल और रमन कई सालों तक रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 2020 में सगाई की थी। मैक्सवेल ने शादी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'मिस्टर एंड मिसेज मैक्सवेल 18.03.2022'। साथ ही एक हार्ट इमोजी भी है।

मेलबर्न में रहती हैं विनी रमन

साल 2017 में मैक्सवेल और विनी की तस्वीरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों को 2019 में एक इवेंट में साथ देखा गया था। तब मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अवॉर्ड्स में अपनी पार्टनर विनी के साथ नजर आए थे। इसके बाद से दोनों कई बार सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। आपको बता दें कि भारतीय मूल की विनी तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह एक फार्मासिस्ट है और मेलबर्न में रहती है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT