Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

हिमा दास पाई गई कोरोना पॉजिटिव, ट्रेनिंग के लिए पहुंची थी पटियाला

भारत की स्टार स्प्रिंटर हिमा दास कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. वह ट्रेनिंग के लिए पटियाला पहुंची थीं

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खेल - 13 October 2021

भारत की स्टार स्प्रिंटर हिमा दास कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. वह ट्रेनिंग के लिए पटियाला पहुंची थीं लेकिन वह पहले के कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं. हिमा टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं. इसके बाद उन्होंने मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ट्रैक से ब्रेक ले लिया. मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि हिमा 10 अक्टूबर को पटियाला आई थीं. वह 8 और 9 अक्टूबर को गुवाहाटी में थी. जहां उन्हें थोड़ी थकान महसूस हुई. हमने सोचा कि चिंता की कोई बात नहीं है. पटियाला में कराए गए अनिवार्य टेस्ट में वह पॉजिटिव पाई गई हैं. 

ये भी पढ़े:Manipur: संदिग्ध उग्रवादियों ने भीड़ पर दागीं ताबड़तोड़ गोलियां, 5 की हुई मौत

हिमा का अगला टारगेट कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स

हिमा के मीडिया मैनेजर ने बताया कि उनकी सेहत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है. राष्ट्रीय शिविर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होना है. लेकिन हिमा यहां जल्दी पहुंच गईं. बाकी खिलाड़ी आने वाले कुछ दिनों में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला पहुंच जाएंगे.

ये भी पढ़े:Gmail Down: भारत में डाउन हुई Gmail सर्विस, यूजर्स को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

400 मीटर की मुख्य कोच गैलिना बुखारिना ने कहा, "वह (हिमा) यहां हैं और फॉर्म में लौटने के लिए ट्रेनिंग करना चाहती हैं." उनका अगला लक्ष्य राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल हैं. वह इन प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement