Story Content
ICC T20 World Cup 2026 का 5वां मुकाबला इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला गया| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में नेपाल को 184 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में नेपाल 20 ओवर में 180 रन ही बना पाया|
यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया| इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया| इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे ज्यादा रन, जैकब बेथेल ने 35 गेंदों में 55 रन, हैरी ब्रूक ने 32 गेंदों पर 53 रन और विल जैक्स ने 18 गेंदों पर नाबाद 39 बनाया|
नेपाल की गेंदबाज़ी की बात की जाए तो दीपेंद्र सिंह और नंदन यादव ने 2-2 विकेट चटकाए वहीं शेर मल्ला और संदीप लामिछाने ने 1-1 विकेट लिया|
वहीं नेपाल की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो नेपाल की तरफ से ओपनिंग करते हुए कुशल भ्रूटेल ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वो जल्दी ही विल जैक्स के शिकार हो गए, उसके बाद रोहित पुडेल और लोकेश बाम ने अच्छी बल्लेबाज़ी की लेकिन सभी इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने ढेर हो गए|
इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाज़ी करते हुए ल्यूक वुड,जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और सैम करण ने 1-1 विकेट लिया तो वहीं डावसन ने 2 विकेट अपने नाम किया|
खेल के ओवरऑल परफॉर्मेंस की बात की जाए तो नेपाल ने अच्छा प्रदर्शन किया| इंग्लैंड जैसे टीम के सामने नेपाल की टीम ने अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की| नेपाल जैसे छोटे टीम का इस तरह प्रदर्शन करना वाकई काबिले तारीफ है|




Comments
Add a Comment:
No comments available.