Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

IPL 2025 में RCB के नए कप्तान बने रजत पाटीदार

IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस साल रजत पाटीदार को अपना कप्तान बनाया है। RCB ने सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल पर पोस्ट करते हुए इस बात की घोषणा की है। आपको बता दें कि पिछले सीजन में टीम की कमान फाफ डु प्लेसिस ने संभाली थी।

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | खेल - 13 February 2025

IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस साल रजत पाटीदार को अपना कप्तान बनाया है। RCB ने सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल पर पोस्ट करते हुए इस बात की घोषणा की है। आपको बता दें कि पिछले सीजन में टीम की कमान फाफ डु प्लेसिस ने संभाली थी।

IPL 2025 RCB Captain

इस बार विराट कोहली को टीम का कप्तान बनाया जाएगा ये बात चर्चा में थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आपको बता दें कि 2021 में रजत पाटीदार ने RCB की तरफ से आईपील में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही रजत पाटीदार टीम का हिस्सा रहे है।

बता दें कि RCB टीम ने इस बार दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस को ना तो रिटेन किया ना मेगा ऑक्शन में दोबार खरीदा। लेकिन इस बार फाफ डु प्लेसिस Delhi Capitals की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे क्योंकि IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में Delhi Capitals ने फाफ डु प्लेसिस को 2 करोड़ में खरीदा है।

रजत पाटीदार को किया था रिटेन

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में RCB ने सिर्फ तीन प्लेयर्स विराट कोहली, यश दयाल, रजत पाटीदार को रिटेन किया था। RCB ने इस सीजन में रजत पाटीदार को 11 करोड़ में रिटेन किया । विराट कोहली को 21 और यश दयाल को 5 करोड़ में रिटने किया गया था।

रजट पाटीदार ने अब तक 27 IPL मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 799 रन बनाए हैं। उनका इस दौरान औसत 34.73 और स्ट्राइक रेट 158.84 रहा है। इन मैचों के दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।

RCB के फैंस IPL 2025 में रजत पाटीदार के साथ पहली IPL ट्रॉफी की उम्मीद कर रहें हैं। अब देखना ये होगा कि रजत पाटीदार कप्तान के रुप में टीम के लिए कैसा प्रदार्शन करते है।

 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.