Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

वैभव सूर्यवंशी को टी 20 इंटरनेशनल टीम में परमानेंट जगह कब मिलेगी

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: वैभव सूर्यवंशी को टी 20 इंटरनेशनल टीम में परमानेंट जगह कब मिलेगी। सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | खेल - 25 November 2026

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: वैभव सूर्यवंशी को टी 20 इंटरनेशनल टीम में परमानेंट जगह कब मिलेगी।

सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी वैभव सूर्यवंशी को टी20 इंटरनेशनल टीम में परमानेंट जगह कब मिलेगी? इमेज स्रोत, PA Media

टीनएजर बच्चों में वीडियो गेम काफ़ी पसंद किया जाता है. लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ऐसे टीनएजर हैं, जो आजकल प्रोफ़ेशनल क्रिकेट को ही वीडियो गेम में बदल रहे हैं.

24 नवंबर को दोहा में हुए एक मैच में उन्होंने ऐसा ही कुछ किया.

वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट की एक ही पारी में सबसे तेज़ 100 रन (28 बॉल), सबसे तेज़ 150 रन (40 बॉल) और सबसे तेज़ 200 रन (52 बॉल) का रिकॉर्ड बना दिया.

उनकी इस पारी में कुल 28 छक्के थे. जी हां, 28 छक्के. यानी 204 रनों की इस पारी में 168 रन छक्कों से ही बटोर लिए.

वैभव की ताज़ा पारी ने एक बार फिर इस सवाल को हवा दी है कि ये लड़का इंडिया की टी20 क्रिकेट टीम में बतौर ओपनर अपनी जगह पक्की कब कर पाएगा? और क्या टी20 के अलावा उन्हें वनडे क्रिकेट में भी आज़माया जाना चाहिए?

अब तक खेले गए 10 टी20 इंटरनेशनल मैच में वैभव ने 29.50 की एवरेज और 185.53 के स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए हैं, जिनमें सबसे ज़्यादा पारी 81 रनों की रही.

उन्हें अब तक इंग्लैंड के सामने तीन, ज़िम्बाब्वे के सामने तीन, न्यूज़ीलैंड के सामने दो और पाकिस्तान-श्रीलंका के सामने एक-एक मैच में मौका दिया गया है.

दूसरी ओर, आईपीएल की अब तक खेली गई 23 पारियों में उन्होंने 1028 रन बनाए हैं, जहां उनकी औसत 44.69 और स्ट्राइक रेट 228.95 रहा.

इनमें से सात मैच उन्होंने 2025 सीज़न और 16 मैच साल 2026 के आईपीएल में खेले.

और आईपीएल 2026 में ही उन्होंने क्रिस गेल का एक सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी तोड़ा था.

गेल ने 2012 सीज़न में 59 छक्के मारे थे, जबकि राजस्थान रॉयल्स के इस टीएनएज सेंसेशन ने 2026 में 72 छक्के जड़े.

छक्कों का ज़िक्र इसलिए ज़रूरी है क्योंकि वैभव सूर्यवंशी के खेलने के स्टाइल में उनके एग्रेशन और सिक्स हिटिंग एबिलिटी की बात बार-बार होती है.

कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम में परमानेंट जगह मिलनी चाहिए और ओपनर की उनकी पोज़िशन से कुछ समय तक छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए.

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement