Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

India VS England: दूसरी पारी में हुई इंडिया की शानदार शुरुआत, आर अश्विन ने किया कमाल

भारत की पहली पारी 337 पर खत्म हुई है। वहीं, इस दौरान आर अश्विन काफी अच्छा कमाल कर रहे हैं। यहां देखिए इंग्लैंड और इंडिया के मैच का क्या है अब तक का स्कोर।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खेल - 08 February 2021

आज चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच का चौथा दिन जारी है। मैच पर इंग्लैंड की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही है। इंडिया की पहली पारी 337 रन पर खत्म हो गई है। वॉशिंगटन सुंदर ने 85 रन बनाए। वही, इंग्लैंड की तरफ से बैस ने चार विकेट लिए हैं। इसके अलावा लीच, आर्चर और एंडरसन को 2-2 विकट मिले हैं। यहां देखिए इंग्लैंड और इंडिया के मैच का क्या है अब तक का स्कोर।

1:18 PM- डैन लॉरिंस ईशांत शर्मा का शिकार बन गए हैं। इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा है। डैन लॉरिंस 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ऐसा करके ईशांत ने अपने करियर का 300वां विकेट लिया है।

12: 45 PM- इंडिया को हासिल हुई दूसरी बड़ी सफलता। आर अश्विन ने कमाल दिखाते हुए किया ओपनर सिबली को आउट।

12: 17 PM- लंचके बाद खेल हुआ शुरु, आर अश्विन की गेंदबाजी से इंग्लैंड की राह होगी आसान।

11: 33 AM- मैच में लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 1-1।

11: 30 AM- दूसरी पारी में टीम इंडिया ने की शानदार शुरूआत।

11:04 AM- टीम इंडिया 337 रन बनाकर हुई ऑल आउट।

10: 21 AM- टीम इंडिया ने पूरे किए 300 रन। वॉशिंगटन सुंदर और आर अश्विन की जोड़ी तेजी से रन  बटोर रही है।

9: 54 AM- वॉशिंगटन सुंदर ने जड़ा अर्धशतक। चौका जड़कर हॉफ सेंचुरी पूरी की है।

9: 47 AM- भारत की तरफ से मैच के चौथे दिन की तेज शुरुआत हुई है। पहले 4 ओवरों में उसने 17 रन जोड़े हैं। 

9: 35 AM- चेन्नई टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। 


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.