Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

भारतीय क्रिकेटर जयदेव उनादकट ने की मंगेतर रिनी संग शादी, पिछले साल ही की थी सगाई

जयदेव उनादकट ने अपनी मंगेतर रिनी संग शादी कर ली है। उन्होंने अपनी शादी के फंक्शन को प्राइवेट रखा था।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खेल - 03 February 2021

भारतीय क्रिकेटर जयदेव उनादकट से जुड़ी उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। जयदेव उनादकट ने अपनी मंगेतर रिनी संग शादी कर ली है। शादी मंगलवार के दिन रात को गुजरात के आणंद शहर के मधुबन रिसोर्ट में हुई है। इस बात की जानकारी जयदेव और रिनी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर नहीं की है। इतना ही नहीं कपल ने तो शादी का फंक्शन तक प्राइवेट रखा था। इसके अलावा शादी में सिर्फ करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया था।

जयदेव की पत्नी की बात करें तो वो पेशे से एक वकील है। दोनों ने साल 2020 के मार्च के महीने में सगाई की थी, लेकिन उन्होंने अपनी शादी की बात सभी से छुपाई रखी थी। सगाई से महज दो दिन पहले जयदेव ने रणजी में सौराष्ट्र की टीम को चैंपियन बनाने का काम किया था। वहीं, आपको ये जानकारी दे दें कि ये कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करता ही रहता है।

शादी को लेकर रिनी और जयदेव दोनों के परिवार दो दिनों से आणंद में मौजूद हैं। इसके अलावा शादी से पहले संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इसके कुछ वीडियो क्रिकेटर के ही दोस्तों ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जयदेव और रिनी काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

आपको हमें ये जानकारी दे दें कि जयदेव उनादकट भारतीय क्रिकेटर टीम के लिए भले ही ज्यादा वक्त तक के लिए नहीं खेल पाएं हो लेकिन आईपीएल के वो दमदार स्टार खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 2010 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में कप्तानी करने के साथ जयदेव ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी छाप छोड़ी थी। इसके साथ ही उनकी तारीफ वसीम अकरम भी कर चुके हैं।

जयदेव भारत के एक ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल के अंदर सबसे ज्यादा बार एक मैच में विकेट लेने का कारनाम किया था। इसके अलावा जयदेव ने अपने आईपीएल के 73 मैचों में  77 विकेट लिए थे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.