Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया का इस्तीफा इंडियन रेलवे ने स्वीकारा, हरियाणा चुनाव की बदलेगी तस्वीर

खेल की दुनिया से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। भारतीय रेलवे की ओर से भारत के पूर्व पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

Advertisement
Image Credit: विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | खेल - 09 September 2024

खेल की दुनिया से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है। भारतीय रेलवे की ओर से भारत के पूर्व पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। कुछ वक्त पहले उन्होंने इस्तीफा दिया था। दोनों अब सियासत की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हाथ इस चीज में स्वीकार लिया था। विनेश फोगाट को कांग्रेस की ओर से जुलाना विधानसभा सीट से टिकट हासिल हुआ है। वहीं, बजरंग पूनिया को किसान कांग्रेस वर्किंग चेयरमेन बनाया गया है।

अब सवाल ये उठाता है कि विनेश फोगाट का संभावित राजनीतिक प्रवेश हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। उनके खाप पंचायतों और किसानों के साथ मजबूत रिश्ते उन्हें चुनाव में बड़ा समर्थन दिला सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे हैं। वहीं, मतगणना 8 अक्तूबर को होने वाली है। पहले कोई और तारीख रखी गई थी, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे बदल दिया।

निशाना साधते दिखाई दिए बृजभूषण शरण सिंह

विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने उन पर हमाल किया है। गोंडा के नंदनी नगर स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट नायक नहीं, खलनायक है। ये लोग हरियाणा के और खिलाड़ियों के खलनायक है। बृजभूषण ने अपनी बात रखते हुए कहा कि दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा इसको भुनाना चाहते हैं। उन्होंने पूरे सिस्टम को हाईजैक कर लिया था। जो वजन यहां से छिपा कर गई थीं। वहीं, वजन वहां उनका काल बन गया। इन लोगों ने अगर आंदोलन न किया होता तो कम से कम पांच मेडल कुश्ती में आते।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.