Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

IPL 2025 Suspended: भारत-पाक के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, IPL 2025 को किया रद्द!

BCCI ने भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए IPL 2025 के टूर्नामेंट को रद्द कर दिया है। हालांकि IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार को बताया था कि IPL का 18वां सत्र जारी रहेगा, लेकिन अब BCCI बोर्ड ने IPL को स्थगित करने का फैसला किया है।

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | खेल - 09 May 2025

BCCI ने शुक्रवार को बड़ा फैसले लेते हुए IPL 2025 के सत्र को बीच में ही रद्द करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने केंद्र, सभी फ्रेंचाइजी और हितधारकों से सलाह-मशविरा करने के बाद ही यह फैसला लिया है। आज से IPL सीजन 18 का कोई मैच नहीं खेला जाएगा। बोर्ड ने आज खेले जाने वाले RCB VS LSG मुकाबले को भी कैंसिल कर दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत पर 8 मिसाइलों से हमला किया था, जिसके बाद BCCI ने धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाले मुकाबले को बीच में ही रद्द कर दिया गया था। धर्मशाला में मैच रोके जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स घबरा गए थे। सूत्रों के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का दावा है कि प्लेयर्स अपने देश लैटना चाहते हैं। हालांकि एयरपोर्ट बंद होने के कारण सभी प्लेयर्स को रोड के माध्यम से दिल्ली ले जाया जाएगा।

पाकिस्तान ने भी PCL मैचों को दुबई में स्थानांतरित करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों को हमले का निशाना बनाया था, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा कि वो पाक और भारत के बीच तनाव पर अपनी नजर रखे हैं। IPL 2025 में ऑस्ट्रेलिया कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनकी सुरक्षा भारत के हाथों में है।

 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.