IPL Auction 2021: ये है आईपीएल के 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट, युवराज का टूटा रिकॉर्ड

आईपीएल 2021 का ऑक्शन 18 फरवरी को था जिसमें कई खिलाड़ियों पर बोली लगी। लेकिन आइए हम आपको यहां बताते हैं कि आईपीएल 2021 में कौन से खिलाड़ी महंगे बिके हैं।

  • 1459
  • 0

आईपीएल 2021 का ऑक्शन कल रात 18 फरवरी को खत्म हो गया है। टीम के पास इस बार भरपूर पैसा था और टीमों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसा खर्च किया है। 2021 के ही नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल के अब तक के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीद लिया है। इससे पहले युवराज सिंह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ में खरीदा था। लेकिन मॉरिस ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इन सबके बाद चौथे नंबर पर जाय रिचर्डसन है। जिन्हें पंजाब किंग्स की ओर से 14 करोड़ में खरीदा गया है। इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स ने कृष्णप्पा गौतम को अपने पाल में कर लिया है। सीएसके ने नौ करोड़ 25 लाख रुपये में खरीद लिया। वही, पंजाब किंग्स की तरफ से रिले मेरेडिथ को आठ करोड़ रूपये में खरीद लिया। वे भी एक शानदार तेज गेंदबाज हैं। इसके बाद नाम आता है मोइन अली का। जोकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उन्हें सात करोड़ में खरीदा गया है। वो स्पिन गेंदबाजी काफी अच्छी करते हैं। खिलाड़ी को सीएसके ने खरीदने का काम किया है।

शाहरुख खान को पांच करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा गया है। पंजाब किंग्स ने जब उन्हें खरीदा तो प्रीति जिंटा के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। वो जबरदस्त तरीके से झूमती हुई नजर आई।  इसके अलावा नौवी पोजीशन पर मौजूद हैं। टॉम कुरैन जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पांच करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदने का काम किया है। अब बात करते हैं दसवें नबंर की जिस पर नॉथन कुल्टर नाइल रहे, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने पांच करोड़ रुपये में खरीद लिया है। हालांकि मुंबई ने उन्हें पहले रिलीज किया था लेकिन फिर से उन्हें कम दाम में खरीद लिया गया था।

जारा शॉर्ट में डालिए आईपीएल 2021 के महंगे खिलाड़ियों पर एक नजर

1. क्रिस मॉरिस : 

टीम का नाम: राजस्‍थान रॉयल्‍स

कीमत : 16.25cr

2. काइल जेमिसन

टीम का नाम : आरसीबी 

कीमत: 15.00cr

3. ग्‍लेन मैक्‍सवेल

टीम का नाम : आरसीबी 

कीमत: 14.25cr

4. जाय रिचर्डसन

टीम का नाम : पंजाब किंग्‍स 

कीमत: 14.00cr

5. कृष्‍णप्‍पा गौतम 

टीम का नाम: सीएसके

कीमत : 9.25cr

6. रिले मेरेडिथ 

टीम का नाम: पंजाब किंग्‍स

कीमत : 8.00cr

7. मोइन अली 

टीम का नाम: सीएसके

कीमत : 7.00cr

8. शाहरुख खान 

टीम का नाम: पंजाब किंग्‍स

कीमत : 5.25cr

9. टॉम कुरैन

टीम का नाम : दिल्ली कैपिटल्स

कीमत : 5.25cr

10. नॉथन कुल्टर नाइल

टीम का नाम : मुंबई इंडियंस

कीमत : 5cr

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT