Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

kirsty coventry बनीं IOC की पहली महिला अध्यक्ष, रचा इतिहास।

इसके साथ ही, क्रिस्टी कोवेंट्री Olympic Games में दो बार तैराकी में स्वर्ण पदक विजेता भी रही हैं। वह IOC की पहली महिला अध्यक्ष होने के साथ-साथ IOC की पहली अफ्रीकी अध्यक्ष भी हैं। क्रिस्टी कोवेंट्री IOC की दसवीं अध्यक्ष होंगी।

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | खेल - 21 March 2025

पहली महिला IOC अध्यक्ष

आपको बता दें कि क्रिस्टी कोवेंट्री International Olympic Committee की पहली महिला अध्यक्ष बन गई हैं। जर्मनी के थॉमस बाख के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद अब क्रिस्टी कोवेंट्री ने यह कमान संभाली है। इसके अलावा, वह जिम्बाब्वे की खेल मंत्री भी हैं

अब क्रिस्टी कोवेंट्री International Olympic Committee का पद भी संभालेंगी। क्रिस्टी कोवेंट्री पहली महिला हैं, जिन्हें IOC के पद के लिए चुना गया है। International Olympic Committee की अध्यक्ष बनने पर समिति के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी

पहली अफ्रीकी अध्यक्ष

इसके साथ ही, क्रिस्टी कोवेंट्री Olympic Games में दो बार तैराकी में स्वर्ण पदक विजेता भी रही हैं। वह IOC की पहली महिला अध्यक्ष होने के साथ-साथ IOC की पहली अफ्रीकी अध्यक्ष भी हैं। क्रिस्टी कोवेंट्री IOC की दसवीं अध्यक्ष होंगी। इससे पहले, ICC Champions Trophy के मैच के लिए क्रिस्टी कोवेंट्री को इनवाइट किया गया था।

IOC (International Olympic Committee)

IOC का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लौसाने में स्थित है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में ओलंपिक खेलों का आयोजन करना, खेलों को नियमित रूप से करवाना और इन्हें बढ़ावा देना है। IOC में कुल 40 देश शामिल हैं।

क्या बोले ICC के अध्यक्ष जय शाह

जय शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि क्रिस्टी कोवेंट्री को IOC का अध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने आगे लिखा कि वह लॉस एंजिल्स ओलंपिक गेम्स 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, वे इसके लिए क्रिस्टी कोवेंट्री के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। लॉस एंजिल्स 2028 में बेसबॉल, फुटबॉल, लैक्रोस और क्रिकेट जैसे अनेक खेलों को शामिल किया जा सकता है

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.