Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

IPL 2025: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बड़ा मुकाबला, किसका रहेगा पलड़ा भारी?

मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल 2025 का बड़ा मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई अब तक सीजन की पहली जीत की तलाश में है, जबकि कोलकाता जीत की लय बनाए रखना चाहेगी। जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और इस रोमांचक मैच से जुड़ी हर खास जानकारी।

Advertisement
Image Credit: google
Instafeed.org

By Shraddha Singh | New Delhi, Delhi | खेल - 31 March 2025

सोमवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी। वहीं, यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) को सीजन की पहली जीत का इंतजार है। अब तक मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) ने हराया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की।

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है?

इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी है? मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या रहा है? दरअसल, आंकड़े बताते हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। अब तक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का 34 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 23 बार जीत दर्ज की है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मैचों में जीत मिली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का सर्वाधिक स्कोर 232 रन रहा है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का सर्वाधिक स्कोर 210 रन है।

पिछले 5 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स का दबदबा

वहीं, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पिछले 5 मैचों पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का दबदबा साफ नजर आता है। पिछले 5 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 बार हराया है। लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के पक्ष में है। बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े स्टेडियम में किस टीम को जीत मिलती है? क्या हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस सीजन की पहली जीत दर्ज कर पाएगी? या फिर अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स अपने दबदबे को बरकरार रखने में कामयाब होगी?

इस मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर भी नजरें होंगी, जो चोट से वापसी के बाद लय में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल और सुनील नारायण जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन अहम होगा। इसके अलावा, दोनों टीमों के गेंदबाजों पर भी दबाव रहेगा, क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में यह मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.