Hindi English
Login
Image
Image
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

चाय-रोटी से नीरज ने किया टेंशन दूर, पोस्ट हुआ वायरल

अपने ट्वीटर हैंडल पर एक तस्वीर को शेयर किया जिसमें नीरज टेंशन को दूर करने के सरल उपाय बता रहे है.

Advertisement
Instafeed.org

By Instafeed | खेल - 21 September 2021

टोक्यो ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा आजकल सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए है. वहीं कल उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक तस्वीर को शेयर किया जिसमें नीरज टेंशन को दूर करने के सरल उपाय बता रहे है.

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने जो तस्वीर डाली है उसमें यह देखा जा रहा है कि नीरज एक गिलास चाय और एक रोटी के साथ पोज दिए हुए है और उसके साथ कैप्शन लिखा है कि "खाओ रोटी पियो चाय, टेंसन को करो बाय बाय".


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक 2020 में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीते थे. वो सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन के लिए भी काफी ज्यादा चर्चित है. दरअसल, विज्ञापन वित्तीय सेवा से जुड़ी कंपनी क्रेड का है, जिसमें वो सोने के अलग-अलग रूपों की कीमत बताते नजर आ रहे है. नीरज उस  विज्ञापन को सोशल मीडिया पर शेयर कर  उन्होंने 360 डिग्री मार्केटिंग बताया है और उस वीडियो पर लोगों के बहुत सारे कमेंट आ रहे है.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.