Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कभी गरीबी में जिंदगी गुजारने पर मजबूर हुए थे रवींद्र जडेजा अब पीएम नरेंद्र मोदी भी कहते हैं सर

आज किक्रेटर रविंद्र जडेजा का जन्मदिन है। उन्होंने जिस तरह से खेल के मैदान में अपना प्रदर्शन दिखाया है, उसे देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश है।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खेल - 06 December 2020

भारतीय क्रिकेट की दुनिया में कई सारे खिलाड़ी धमाल मचाते हुए नजर आते हैं। लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने हर किसी का दिल बखूबी जीता है। यहां हम बात कर रहे हैं ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की। 6 दिसंबर को क्रिकेटर अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने किक्रेट के मैदान में शानदार प्रदर्शन किया है। इस खास मौके पर आइए हम जानते हैं कि कैसे किक्रेटर ने बनाई है अपनी पहचान।

- रवींद्र जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के नवग्राम गढ़ में हुआ था।

- इस वक्त इंडिया और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के वक्त किक्रेटर का खुमार काफी देखने को मिला है। लेकिन हाल ही में उनके सिर पर कैनबरा में हुए टी20 मैच में चोट लग गई  जिसकी वजह से वह काफी परेशानी में है।

- इस वक्त जो आलीशान जिंदगी वो जी रहे है पहले ऐसा कुछ नहीं था। एक वक्त ऐसा था जब जडेजा के पिता को परिवार का गुजारा करने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करनी पड़ी थी।

- उन्होंने कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था। उनकी मां चाहती थी वो एक अच्छे क्रिकेटर बनें।

- 2006-07 में रवींद्र ने शानदार डेब्यू किया था। 

- उन्होंने वेस्ट जोन की ओर से दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की ओर से खेल खेला था।

-2009 में उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला था। 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने नागपूर टेस्ट में डेब्यू किया था।

- एक वक्त ऐसा था जब खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें 14 महीने तक टीम से बाहर रहना पड़ा था।

- उन्होंने ऐसा कमबैक किया कि खुद पीएम नरेंद्र मोदी तक इन्हें सर जडेजा कहने लगे।

- 23 साल की उम्र में वो 2012 में तीन तिहरे शतक लगाने वाले भारतीय बन गए थे।

- उनकी बहन ने बताया था कि जब धोनी और बाकी लोग उन्हें सर कहलकर बुलाते हैं तो वो असहज महसूस करने लगते हैं।

- हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो पहला टी-20 मैच हुआ उसमें उन्हें खास मुकाम हासिल किया।

-  जडेजा ने धोनी का आठ साल पूराना रिकॉर्ड तक तोड़ दिया। 

- नंबर 7 पर उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए टी-20 में वो सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे।

- रवींद्र जड़ेजा ने 23 गेदों पर 44 रन की शानदार पारी खेली।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.