Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों से हुई ऋषभ पंत की बहस, स्टेडियम में लगने लगे पंत-पंत के नारे

ऋषभ पंत और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और बेन स्टोक्स के बीच बहस होती हुई दिखाई दी है। जानिए इस बहस के बीच में कौन-सा खिलाड़ी आ खड़ा हुआ।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खेल - 14 February 2021

इंग्लैंड और भारत  के बीच जो टेस्ट जारी है उसमें पहली बार खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिली है। दरअसल टीम इंडिया के खिलाड़ी  ऋषभ पंत  और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और बेन स्टोक्स के बीच बहस होती हुई दिखाई दी है। उनके बीच की बहस दिन का खेल खत्म होने से पहले हुई। इनकी बहस ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

इनकी बीच की तकरार तब हुई जब भारतीय टीम के खिलाड़ी  ऋषभ पंत जो रूट के ओवर का सामना कर रहे थे। पंत इस बात को तय करने के लिए वक्त ले रहे थे कि ये दिन का आखिरी ओवर है, लेकिन वही रूट ने आखिरी मिनट से पहले ही अपने ओवर को खत्म कर लिया था, जिससे तेज गेंदबाज ऑली स्टोन को एक और ओवर डालने में कही न कही मदद मिल गई।

बेन स्टोन का ये ओवर दिन का आखिरी ओवर रहा था। इस दौरान पंत और रूट के बीच काफी बहस होती दिखाई दी। लेकिन बाद में इस बहस के अंदर बेन स्टोक्स भी जुड़ते हुए नजर आए। इन सबके बाद पंत और स्टोक्स के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान होता भी दिखाई दिया।

यहां देखिए बहस की झलक...

जो रूट की गेंदबाजी के वक्त इंग्लैंड के नजदीकी फील्डर्स ने कुछ टिप्पणियां करना शुरु कर दी। इस पर पंत पीछे अपना बल्ला करके खड़े हो गए और फील्डर्स से बात करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने  स्लिप में खड़े बने स्टोक्स की तरफ मुंह करके कुछ कहा। जब ओवर खत्म हो गया तो जो रूट से उनकी बात भी हुई। फिर बेन स्टोक्स भी पिच के पास आए और उन्होंने भी पंत के साथ काफी सारी बातचीत की। इस चीज को लेकर अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने पंत और इंग्लैड के प्लेयर्स संग बाद में बात तक की थी। जब इतना सबकुछ हो रहा था तब चेपॉक स्टेडियम में क्रिकेट फैंस पंत के नाम के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.