Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

INDvsNAM: दिल्ली में T20 का महासंग्राम: इंडिया vs नामीबिया, किसका बजेगा डंका?

किसके सिर पर सजेगा जीत का सेहरा ?

Advertisement
Image Credit: cricbuzz
Instafeed.org

By Sushant Kumar | Faridabad, Haryana | खेल - 12 February 2026

आज ICC T20 का 18 वां Stage मैच इंडिया और नामीबिया के बीच खेला जाएगा| यह मैच आज शाम 7 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा| अगर बात करें दोनों टीमों की तो यह मैच एक तरफा होने वाला है, क्योंकि वर्तमान में भारत दुनिया की सबसे बेस्ट टीम है वहीं नामीबिया टीम ने 2019 के क्वालीफायर में चौथे स्थान पर रहने के बाद 2021 में अपने पहले T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया, तब से वे लगातार तीन बार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। उन्होंने जिन तीन एडिशन में हिस्सा लिया है, उनमें टीम ने 11 मैचों में बस 4 मैच ही जीत पाई हैं। नामीबिया का t 20 रिकॉर्ड देखा जाए तो इंडिया जैसी बड़ी टीम के सामने कुछ भी नहीं है, अब तक T20 वर्ल्ड कप के 9 एडिशन  हुए हैं और भारत ने हर एडिशन में भाग लिया है। भारत ने दो बार 2007 और 2024 में T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है, जबकि साल 2014 में इंडिया उपविजेता भी रहा।

अगर बात की जाए इंडियन स्क्वाड की तो इंडिया को सूर्यकुमार यादव लीड कर रहे है, वही नामीबिया यह मैच गेरहार्ड इरास्मस की कप्तानी में खेल रही है|

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.