Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

छठी बार टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन का सपना टूटा, फाइनल में हालत हुई खराब

एक बेहद ही बड़ी और अहम जानकारी इस वक्त सामने आई है। भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में हार गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया का ये सुनहारा सपना तोड़ा था।

Advertisement
Image Credit: वर्ल्ड कप
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | Delhi, Delhi | खेल - 11 February 2024

एक बेहद ही बड़ी और अहम जानकारी इस वक्त सामने आई है। भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में हार गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया का ये सुनहारा सपना तोड़ा था। छठी बार भारतीय टीम का ये सपना टूटा है। टीम इंडिया को 254 का टारगेट दिया गया था। लेकिन टीम 174 रनों के अंदर ही सिमट गई। इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 79 रनों से हराया था। पहल झटका भारत को 3 रनों के स्कोर पर लगा।

मुशीर खान, उदय सहारन, सचिन दास और प्रियांशु मौलिया जैसे बेहतरीन खिलाड़ी ने अपने फैंस को निराश करने काम किया। फैंस को ये उम्मीद नहीं थी कि वो ऐसा प्रदर्शन करेंगे। इतना ही नहीं भारत के लिए आदर्श सिंह ने सबसे ज्यादा 77 गेंदों पर 47 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे शानदार काम मेहेल बियर्डमैन और राफ मैकमिलन ने किया था। 3-3 पर उन्हें ये सफलता हाथ लगी थी। इसके अलावा 1-1 बल्लेबाजों को आउट करने का कामचार्ली एंडरसन और टॉम स्ट्रेकर ने किया। इसके अलावा मुशीर खान, उदय सहारन, सचिन दास और प्रियांशु मौलिया जैसे बल्लेबाजों ने निराश किया।

टूर्नामेंट में इंडिया की शानदार परफॉर्मेंस

हालांकि, इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज किया था। भारत ने बांग्लादेश के अलावा आयरलैंड, अमेरिका, न्यूजीलैंड, नेपाल और साउथ अफ्रीका को हराया। इस तरह टीम इंडिया ने लगातार 6 मैच जीते, लेकिन फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अब देखने वाली बात है कि भारत कैसे इस चीज में अब सफल होता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.