Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बढ़ता जा रहा है एमएस धोनी के नए रोल का सस्पेंस, फैंस जानने के लिए है बेकरार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे फैंस के बीच में सस्पेंस काफी बढ़ गया है।

Advertisement
Image Credit: महेंद्र सिंह धोनी
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खेल - 05 March 2024

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे फैंस के बीच में सस्पेंस काफी बढ़ गया है। धोनी ने यह इशारा किया है कि, वह अब इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में नए रोल में सामने आने वाले हैं, इस पोस्ट को पढ़ने के बाद से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। धोनी के फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि, 'नया सीजन और नई भूमिका के लिए इंतजार नहीं कर सकता' माही ने यह भी खुलासा किया है कि, उनका नया रोल क्या होने वाला है फैंस के बीच में सस्पेंस बढ़ गया है।


चेन्नई ने 5 बार जीता है खिताब

42 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। धोनी के कप्तानी में ही चेन्नई टीम ने पिछला यानी की 2023 सीजन भी अपने नाम किया था उस समय उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, धोनी के नाम पर 3 आईसीसी ट्रॉफी t20 वर्ल्ड कप 2011, वर्ल्ड कप 2013, 2007 t20 वर्ल्ड कप है। इतना ही नहीं वह इकलौते ऐसे कप्तान है जिन्होंने अपने नाम पर पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।

धोनी की कप्तानी का रिकॉर्ड

धोनी के इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो उन्होंने कुल 332 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है, बतौर कप्तान के रूप में धोनी ने क्रिकेट मैदान में तहलका मचाया है और बड़े रिकॉर्ड बनाए है। इतना ही नहीं रिकी पोंटिंग ने 324 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली थी, वहीं धोनी ने 332 मैचों में 178 मैचों में जीत हासिल की। इसके अलावा 120 में हार मिली थी, 6 मैच में टाई रहे और 15 मैच ड्रॉ हो गए। महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 90 टेस्ट में दमदार रिकॉर्ड बनाए हैं, वहीं उन्होंने 250 आईपीएल मैचों में 5082 रन बनाए हैं, इसमें 142 कैच और 42 स्टंप भी शामिल है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.