Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

टीम जानबूझकर बाबर आजम को नहीं करती आउट, अर्धशतक जड़ने के बाद भी हुए ट्रोल

बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों में लगातार अर्धशतक लगाए हैं.

Advertisement
Image Credit: बाबर आजम
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खेल - 18 January 2024

बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों में लगातार अर्धशतक लगाए हैं. हालांकि, बाबर के अर्धशतक के बावजूद पाकिस्तान कोई मैच नहीं जीत सका. लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले बाबर आजम को इस बात के लिए ट्रोल किया जा रहा है कि विरोधी टीम उन्हें जानबूझकर आउट नहीं करती है.

टीम को जीत नहीं दिला पाते

सोशल मीडिया पर ऐसे ढेरों मीम्स हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि गेंदबाजी टीमें बाबर को इसलिए आउट नहीं करतीं क्योंकि वह धीमी स्ट्राइक रेट से खेलते हैं, जिसका उन्हें फायदा मिलता है. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि बाबर सिर्फ अर्धशतक पूरा करते हैं और टीम को जीत नहीं दिला पाते. बाबर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं. कीवी टीम के खिलाफ पाकिस्तान की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी कर रहे हैं.

बाबर आजम को ट्रोल किया जा रहा है 

बाबर ने न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पहले मैच में 57 रन बनाए थे, जो ऑकलैंड में खेला गया था. इसके बाद दूसरा टी20 हैमिल्टन में खेला गया, जिसमें बाबर ने 66 रन बनाए. फिर सीरीज के तीसरे मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने 58 रन बनाए. लेकिन लगातार तीन अर्धशतक के बाद भी बाबर को ट्रोल किया जा रहा है.

बाबर एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. उन्होंने अब तक 52 टेस्ट, 117 वनडे और 107 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट की 94 पारियों में 45.85 की औसत से 3898 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने वनडे की 114 पारियों में 56.72 की औसत से 5729 रन बनाए हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल की 101 पारियों में बाबर ने 42.13 की औसत और 129.58 की स्ट्राइक रेट से 3666 रन बनाए हैं.


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement