Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शुभमन गिल और रिद्धिमा पंडित की शादी की सच्चाई, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

पिछले 5 साल से सारा तेंदुलकर और सारा अली खान के साथ शुभमन का नाम जोड़ा जा चुका है, लेकिन अब बड़ी सच्चाई सामने आ रही है।

Advertisement
Image Credit: शुभमन गिल और रिद्धिमा पंडित
Instafeed.org

By Instafeed | खेल - 03 June 2024

पिछले 5 साल से सारा तेंदुलकर और सारा अली खान के साथ शुभमन का नाम जोड़ा जा चुका है, लेकिन अब बड़ी सच्चाई सामने आ रही है। बता दें कि, मशहूर टीवी एक्ट्रेस रिधिमा पंडित से शुभमन की शादी की चर्चा सुर्खियों में बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, T20 वर्ल्ड कप के बाद शुभमन और रिद्धिमा सात फेरे लेंगे। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है इसका जवाब रिद्धिमा ने खुद दिया है। 


रिद्धिमा ने बताई सच्चाई

एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान जब रिद्धिमा से यह सवाल किया गया की शुभमन से शादी को लेकर उनकी क्या राय हैं ? एक्ट्रेस में जवाब देते हुए शादी की बात को खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि, इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है वह शुभमन गिल से शादी नहीं कर रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर रिधिमा पंडित ने एक पोस्ट भी किया है जिसके जरिए उन्होंने बताया है की वह शादी नहीं कर रही है।

रिद्धिमा पंडित का करियर

रिद्धिमा पंडित की बात करें तो वह मशहूर टीवी शो नागिन से वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस बार यह नागिन का सातवां सीजन होगा। नागिन में रिद्धिमा का किरदार श्रीदेवी की फिल्म नगीना से प्रेरित बताया जा रहा है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.