इन 5 इंटरनेशनल प्लेयर्स ने आईपीएल में बनाया है अनोखा रिकॉर्ड, जीते हैं लोगों के दिल!

2008 से 2015 तक उन्होंने लगातार टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया। 2013 में उन्होंने मोस्ट वैल्यूवल प्लेयर अवार्ड दोबारा से जीता।

  • 1971
  • 0

आईपीएल एक ऐसा प्लेटफार्म बनाया गया है जहां भारत के साथ-साथ दुनिया भर के क्रिकेट खिलाडियों को प्रदर्शन करने का मौका देता है।  जहॉँ एक तरफ आईपीएल ने भारतीय टीम को कुछ ऐसे खिलाडी दिए जिन्होनें विश्व स्तर पर प्रदर्शन किया और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। वहीं दूसरी तरफ दूसरे देशों के खिलाडी ने भारत में आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

तो चलिए हम आपको बताते हैं पांच सबसे अच्छे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। हमने इन खिलाड़ियों को न केवल उनके व्यक्तिगत रिकॉर्ड के आधार पर चुना है, बल्कि फ्रैंचाइज़ी में उनके योगदान के वजह से भी चुना है। 


शेन वाटसन 

राजस्थान रॉयल्स के साथ पहले सीज़न में ही आईपीएल में अपना जलवा दिखाया था।  उन्होंने 417 रन और 17 विकेट अपने नाम किए थे।  शेन आईपीएल सीजन के टूर्नामेंट के पहले मेन ऑफ द मैच बने थे और उनकी टीम पहले विजेता टीम भी बनी थी। 2008 से 2015 तक उन्होंने लगातार टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया। 2013 में उन्होंने मोस्ट वैल्यूवल प्लेयर अवार्ड दोबारा से जीता। उसके बाद शेन ने चेन्नई के लिए 2018 में 555 रन बनाये और फाइनल में सेंचुरी बना कर दूसरी आईपीएल ट्रॉफी को भी अपने नाम कर लिया। इनके नाम पर हैट्रिक और सेंचुरी दोनों है। 


क्रिस गेल 

इन्होने आईपीएल में अपनी शुरुआत केकेआर के साथ की थी लेकिन वहां इन्हें कुछ खास नहीं लगा। 2011 में उन्होंने आरसीबी टीम को चुना और अपना शानदार प्रदर्शन दिया। 2011 से 2013 तक उन्होंने हर सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए उनका स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर था। 2011 और 2012 में ऑरेंज कैप होल्डर रहे।  पुणे के खिलाफ उनका अनबीटन 175  टी20  इतिहास में इंडीविसुअल स्कोर रहा है।  उन्होंने आईपीएल इतिहास में 6 शतक जड़े हैं। 


लाशित मलिंगा 

मलिंगा मुंबई इंडियन के सबसे अच्छे और खास प्लेयर्स में से एक रहे हैं। 2015 तक उनकी 6.65 का इकोनॉमी  रेट आईपीएल के सबसे अच्छे फिगर्स में से एक थी। मलिंगा ने 122 मैचों में 170 विकेट लिए थे। मुंबई इंडियंस के साथ उन्होंने 4 बार ट्रॉफी जीती है। 


डेविड वार्नर 

आईपीएल इतिहास में वार्नर सबसे अच्छे ओवरसीज बेट्समेन में से एक हैं। 2009 में दिल्ली के साथ डेविड कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा सके थे। लेकिन उस  समय में उन्होंने दो आईपीएल शतक बनाए थे। उसके बाद हैदराबाद की टीम में शामिल होने से डेविड का गेम एक अलग ही लेवल का हो गया। 2014 से उनहोंने हर सीजन में लगातार 500 से ज्यादा रन बनाए। वार्नर सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप चुन चुके हैं। 2016 सीजन उनका सबसे अच्छा सीजन रहा। उन्होंने 16 मैचों में 848 रन बनाए थे। 



एबी डि विल्लियर्स 

इनके जैसा आईपीएल करियर शायद ही किसी के पास हो। आरसीबी के साथ जुड़ने के बाद से वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर रहे हैं। 360 एंगल पर शॉट मारना जबरदस्त विकेट कीपिंग करना ये सब उनकी खासियत हैं। 2016 में उन्होंने 16 मैच में 687 रन बनाए थे। आरसीबी को फाइनल तक पहुंचाने में उनका बड़ा हाथ है। अपने आईपीएल करियर में 40 एवरेज और 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 4625 रन बनाए।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT