Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

क्रिकेट के मैदान में विराट कोहली ने उतारी यशस्वी की नकल, वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हर मामले में फिट साबित होते हैं। वो अपने फैंस को हमेशा खुश रखने का काम करते हैं। वो क्रिकेट के मैदान में जमकर मस्ती करते हुए पाए जाते हैं। इस बार भी विराट कोहली ने कुछ ऐसा ही किया है।

Advertisement
Image Credit: विराट कोहली की तस्वीर
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | खेल - 01 November 2024

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हर मामले में फिट साबित होते हैं। वो अपने फैंस को हमेशा खुश रखने का काम करते हैं। वो क्रिकेट के मैदान में जमकर मस्ती करते हुए पाए जाते हैं। इस बार भी विराट कोहली ने कुछ ऐसा ही किया है। विराट कोहली ने लाइव मैच में जायसवाल के साथ कुछ ऐसा किया जिससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है।


विराट कोहली का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे विराट विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और यशस्वी जायवाल के साथ जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले तो विराट कुछ बात करते हुए नजर आते हैं औऱ फिर जायसवाल की नकल उतारने का काम करते हैं। इस दौरान दर्शक जोर-जोर से चिल्लाने का काम करते हुए दिखाई देते हैं। दरअसल कोहली चलकर भारतीय ओपनर की नकल करते हैं। वो बताते हैं कि जायसवाल कैसे चलते हैं।


भारतीय टीम इंडिया का प्रदर्शन


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाला है। अब टीम इंडिया हर हाल में मुंबई टेस्ट को जीतना चाहेगी। इतना ही नहीं मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। ध्यान देने वाली बात ये हैं कि इससे पहले पुणे में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में भी न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था। मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड का टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना अब तक कुछ सफल नहीं दिखाई दिया है. टीम पहली पारी में सिर्फ 235 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे बड़ी पारी खेलेते हुए 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 82 रन स्कोर किए।

You May Also Like: IPL 2024 Latest Updates!
Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.