स्पिनर युजवेंद्र चहल ने की मंगेतर धनश्री वर्मा संग शादी, वायरल हो रही ये तस्वीरें

युजवेंद्र चहल ने अपनी मंगेतर धनत्री वर्मा संग शादी कर ली है। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां देखिए आप भी झलक।

  • 2357
  • 0

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने मंगलवार के दिन अपनी मंगेतर धनत्री वर्मा के साथ शादी कर ली है। खुद इस बात की जानकारी चहल ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फोटोज शेयर कर के दी है। आप में से ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि दोनों ने आईपीएल के 13वें सीजन से पहले सगाई रचाई थी। इसके अलावा दोनों की शादी की तस्वीरें भी काफी ज्यादा वायरल हो रही है। 

फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। धनश्री की बात की जाए तो वो पेशे से एक यूट्यूबर है जोकि अपने डांस के वीडियो को शेयर करती हुई नजर आती है। साथ ही वो एक शानदार कोरियोग्राफर भी हैं। अपनी खुद की उनकी डांस कंपनी भी है। शादी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और अरसीबी ने दोनों को बधाई दी है। आपको बता दें कि दोनों ने अगस्त महीने में सगाई की थी। 


दोनों की शादी का आयोजन गुरुग्राम में हुआ है। दुल्हन धनश्री लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनका लहंगा बेहद ही प्यारा और खास था। धनश्री का ये लहंगा फैमस डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया है। लहंगे पर गोल्डन वर्क किया हुआ था। वो एक पेश से डेंटिस्ट हैं लेकिन उन्होंने इसे पेशे के तौर पर नहीं अपनाया है।


दोनों की शादी की सारी रस्में दिल्ली में होती हुई नजर आई थी। जहां हल्दी के प्रोगाम में दोनों पीले कलर के कपड़े पहने हुए नजर आए। दोनों की मुलाकात अप्रैल के महीने में हुई थी। चहल धनश्री से डांस सीखा करते थे, लेकिन देखते ही देखते दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और अब वो जीवन साथी बन गए हैं।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT