Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

AUS vs ZIM: कंगारुओं से हारने को तैयार नहीं ‘ज़िम्बाब्वे’

ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को t20 मैच में दुबारा हराया

Advertisement
Image Credit: The indian Express
Instafeed.org

By Sushant Kumar | Faridabad, Haryana | खेल - 14 February 2026

कल t 20 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैच में ऐसा हुआ जो शायद हम में से किसी को उम्मीद न थी| कल ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को घुटने पर ला दिया| ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जित कर गेंदबाजी का फैसला किया| ज़िम्बाब्वे की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए Brian Bennett ने नाबाद 56 गेंदों में 64 रन , विकेट कीपर Marumani ने 21 गेंदों में 35 रन, Ryan Burl ने 30 गेंदों में 35 रन और  कप्तान  Sikandar Raza ने 13 गेंदों  में 25 रन बनाया| यह मैच वास्तव में आष्चर्यजनक था, t20 मैच में केवल एक छका लगा वो भी  मैच के आखिरी में| 

जो ऑस्ट्रेलिया दुनिया भर के क्रिकेट टीमों को पानी पीला देती है वो आज  तक ज़िम्बाब्वे से कोई भी t 20 नहीं जीत पाई है|  इस मैच में ज़िम्बाब्वे ने तो बस 169 रन का टारगेट दिया था जो मामूली था खास करके ऑस्ट्रेलिया के लिए ये स्कोर कुछ नहीं था पर हुआ क्या ऑस्ट्रेलिया न तो गेंदबाजी में कुछ कर पाई और न ही बल्लेबाजी में|  ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मात्र Matt Renshaw ने 44 गेंदों में 65 रन बनाया बाकि मैक्सवेल और कप्तान Travis Head सब के सब देखते ही रह गए और ज़िम्बाब्वे ने मैच अपने नाम कर लिया| 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.