Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अमेरिका के इस शहर में अब 2 महीने तक रहेगा अंधेरा, सीधे 2021 में दिखेगा सूरज, जानिए क्यों?

यदि हम आपसे कहे कि एक ऐसा शहर है जहां अलगे दो महीने तक लोग सूरज की किरणों को नहीं देख पाएंगे तो आप यकीन मानेंगे? जानिए ऐसे ही एक अनोखे शहर के बारे में सारी जानकारी यहां।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | ट्रेवल - 23 November 2020

दुनिया गोल है ये तो हम सब जानते हैं लेकिन इसमें कई ऐसी अजीबों गरीब चीजें शामिल हैं जिनके बारे में जानकार आप हैरान रह जाएंगे। इस पूरे विश्वभर में कई ऐसे देश शामिल हैं जिनकी अपनी कुछ खासियत है या फिर वो किसी अहम वजह के चलते सुर्खियों में बन रहते हैं। लेकिन यहां हम एक ऐसे देश के शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अब 2 महीने तक सिर्फ अंधेरा ही रहने वाला है। वहां, सीधे 2021 में सूरज दिखेगा ।

दरअसल यहां हम बात कर रहे हैं अमेरिका में मौजूद अलास्का के एक शहर उतकियागविक की। जहां लोगों को आने वाले 2 महीने तक सिर्फ अंधेरे में ही रहना होगा।  आप सोच रहे होंगे कि यहां आखिर कब फिर से सूरज निकालेगा तो आपको दें कि नए साल यानी  23 जनवरी, 2021 को स्थानीय समयानुसार के मुताबिक दोपहर एक बजे यहां सूर्योदय हो जाएगा।

किस वजह से रहेगा दो महीने तक अंधेरा 

इस तरह से अंधेरा होने की वजह क्या है चलिए आपको बताते हैं। दरअसल अलास्का जिस इलाके में आता है वो ध्रुवीय इलाका है। ऐसे में उत्तरी ध्रुव की ओर आगे बढ़ते हुए सर्दियों के वक्त कुछ जगहें ऐसी होती है जहां पर दिन इतने ज्यादा छोटे हो जाते हैं कि यहां सर्दियों में भी अंधेरा रहने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आर्किटक सर्किल की ऊंचाई पर मौजूद है जिसकी वजह से सूरज यहां क्षितिज से ऊपर की ओर नहीं आ पाता है। इस पूरी स्थिति को हम कहते हैं पोलर नाइट्स। इसके अलावा उतकियागविक से 25 हजार 92 किमी दूरी पर मौजूद है। पोलर नाइट्स जैसे ही शुरु होते हैं यहां दिन में 6 घंटे ही विजिबिलिटी बनी रहती है। पोलर नाइट्स जैसे ही गुजरती है वैसे ही विजिबिलिटी कम होकर सिर्फ 3 घंटे की हो जाती है।

सूरज के बिना -10 से -20 डिग्री तक रहता है तापमान

आपको ये जानकार हैरानी होगी कि उतकियागविक शहर की आबादी सिर्फ 4 हजार है। यहां जब सूरज नहीं निकलता तो काफी ज्यादा ठंड बढ़ी जाती है। कई बार तो ठंड इतनी होती है कि यहां तापमान -10 से -20 डिग्री तक चला जाता है। 

किन जगहों पर देखने को मिलती है पोलर नाइट्स की स्थिति?

 अमेरिका में अलास्का के अलावा जिन जगहों में पोलर नाइट्स देखने को मिलता है वो है- फिनलैंड, ग्रीस, रूस, स्वीडन और कनाडा के कुछ शहर।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.