एरिया 51 मानी जाती है दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह, जानिए क्यों है यहां पर जाने की मनाही

आपने भी कभी न कभी एरिया 51 का नाम तो आपने सुना होगा जोकि अमेरिका के नेवादा में स्थित दुनिया की सबसे रहस्यपूर्ण जगह मानी जाती है। आइए आपको बताते है अमेरिका के एरिया 51 की अनसुनी बातों के बारें में।

  • 3296
  • 0

एलियंस और उड़न तश्तरी यानि यूएफओ को लेकर हमेशा लोगों के मन में इस बात को लेकर जिसाज्ञा बनी रहती है कि क्या सच में एलियंस का कोई अस्तित्व है या फिर इन्हें देखें जाने का दावा करने वाले लोगों की बातों में सच्चाई है भी है या नहीं। लेकिन ऐसा दावा किया जाता है कि अमेरिका में एक ऐसी जगह है जहां पर एलियंस और उड़नतश्तरी मौजूद है। यही नहीं आपने भी कभी न कभी एरिया 51 का नाम तो आपने सुना होगा जोकि अमेरिका के नेवादा में स्थित दुनिया की सबसे रहस्यपूर्ण जगह मानी जाती है। आइए आपको बताते है अमेरिका के एरिया 51 की अनसुनी बातों के बारें जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा। 


एरिया 51 का रहस्य 

एरिया 51 एक सैन्य मिलिट्री एरिया है जो अमेरिकी शहर लास वेगास से 80 मील दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह इलाका अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यहां दूसरे ग्रहों से आए एलियनों के ऊपर काफी रिसर्च की जाती है। वहीं कई लोगों ने तो यहां तक दावा किया हुआ है कि उन्होंने कई बार अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) को वहां उड़ते देखा है।

1989 में रॉबर्ट लेजर इंटरव्यू

ऐसा कहा जाता है कि सन् 1947 में न्यू मैक्सिको के रॉसवेल में एलियनों का एक अंतरिक्ष यान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जहां पर विमान और उसके पायलटों के शवों को रखा गया है। वही अमेरिकी सरकार का कहा जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान मौसम की जानकारी देने वाला बलून था। यही नहीं कई लोग यहां एलियंस के होने की भी करते हैं। इसके साथ-साथ यहां साल 1989 में रॉबर्ट लेजर नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया था कि उसने एरिया 51 के अंदर एलियन तकनीक पर काम किया है।

इन राष्ट्रपति के द्वारा किया था पहली बार जिक्र 

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा संयुक्त राज्य अमेरिका की हिस्ट्री के पहले प्रेजिडेंट थे जिन्होंने सार्वजनिक रूप से एरिया 51 का जिक्र किया। वही साल 2013 में वार्षिक कैनेडी सेंटर ऑनर्स समारोह में बराक ओबामा ने किसी बात पर मजाक करते समय उस जगह का जिक्र किया था। इसके साथ-साथ किसी ने भी इस बात को नजर अंदाज नहीं किया कि पहली बार किसी  राष्ट्रपति ने एरिया 51 का जिक्र किया है जिस जगह को लेकर लोग मानते है कि दुनिया में ऐसी जगह भी मौजूद है। 


एरिया 51 एक प्रतिबंधित क्षेत्र है

एरिया 51 एक ऐसा स्थान है जो जहां आम आदमियों के जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित इलाका है। इस इलाके के चारों ओर बाड़ लगाया गया है जिससे कि कोई जानवर और इंसान गलती से या धोखे से अंदर नहीं घुस सके। बाड़ों के चारों अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी घूमते रहते हैं।

मून लैंडिंग सिद्धांत

एरिया 51 कोई साधारण जगह नहीं है। इसलिए सभी असाधारण स्थानों की तरह इस जगह से जुड़े सिद्धांत भी अधिक हैं। जिसमें कि एक ऐसा ही सिद्धांत है मून लैंडिंग। जोकि वास्तव में नेवादा के एरिया 51 में फिल्माया गया था।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT