Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इंडोनेशिया विमान हादसे में गई कई लोगों की जान, दुर्घटना स्थल पर पाए गए मानव अंग

इंडोनेशिया में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जिसमे कई लोगों की जान चली गई है। यहां जानिए ये हादसा कैसे हुआ और कहां पाएं गए लोगों के शरीर के अंग।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | ट्रेवल - 10 January 2021

2021 की शुरुआत हुई नहीं कि एक बड़ा हादसा होता हुआ नजर आया है। इंडोनेशिया में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। दरअसल शनिवार के दिन विमान ने जकार्ता से उड़ान भरी थी, जिसके बाद ही वो क्रैश हो गया। विमान के अंदर 12 क्रू मेंबर के अलावा कुल 62 यात्री शामिल थे। ये हादसा इतना भयानक रहा कि दुर्घटना स्थल पर शरीर के कुछ अंग पाए गए हैं। वहीं, अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

इस खतरनाक विमान हादसे को लेकर एयरलाइन की तरफ से  एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि विमान इंडोनेशिया बोर्नियो द्वीप पर पश्चिम कालीमंतन प्रांत की राजधानी जकार्ता से 90 मिनट की उड़ाना पर था। विमान में 50 यात्री और कम से कम 12 क्रू मेंबर मौजूद थे। ये सभी इंडोनेशियाई के नागरिक थे। वहीं, एक अन्य यात्रा के लिए छह अतिरिक्त चालक दल भी शामिल थे।

इन सबके बीच परिवह मंत्री बुदी करिया सुमाडी का कहना है कि श्रीविजय एयरलाइंस की उड़ान एसजे 182 को 2: 36 बजे उड़ान भरने से पहले एक घंटे की देरी हो गई थी। जब पायलट की तरफ से एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क साधा गया तो उसके चार मिनट बाद ही बोइंग 737-500 रडार से गायब हो गया और फिर पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण के लिए 29 हजार फीट की ऊंचाई से संपर्क साधा। वहीं, सुमाडी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि चार जंगी जहाजों के अलावा एक दर्जन जहाजों के साथ लंकांग द्वीप, जकार्ता और लाकी द्वीप  के उत्तर में हजार द्वीप श्रंखाल के हिस्से के बीच बचाव अभियान जारी है। 

राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी की ओर से कहा गया है कि  खोज और बचाव दल ने लांकांग और लाकी द्वीपों के बीच ये चीजें बदामद की है। वहीं, सामने आई जानकारी के मुताबिक इस हादसे के बाद इंडोनेशिया के लिए कई सवाल खड़े होंगे, जिसकी एयरलाइन इंडस्ट्री साल 2018 के हुए भीषण हादसे के बाद से ही कड़ी निगरानी से गुजर रही है।



Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.