Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

PM Modi Kushinagar Visit: पीएम मोदी करेंगे कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन

दुनिया भर के बौद्ध तीर्थ स्थलों को जोड़ने के प्रयास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | ट्रेवल - 20 October 2021

दुनिया भर के बौद्ध तीर्थ स्थलों को जोड़ने के प्रयास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. वह अपनी यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रधानमंत्री कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर में 'अभिधम्म दिवस' पर एक समारोह में भी शामिल होंगे. इसके बाद, वह आधारशिला रखने और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए एक सार्वजनिक समारोह में भी शामिल होंगे.


ये भी पढ़ें:-Petrol-Diesel Price Today: आज फिर बढ़ी कीमतें, जानिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम

कुशीनगर एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थ स्थल है जहां भगवान गौतम बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था. 100 से अधिक बौद्ध भिक्षुओं और गणमान्य व्यक्तियों का एक श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए कोलंबो, श्रीलंका से वहां पहुंचेगा. इसमें 12 सदस्यीय पवित्र अवशेष टीम भगवान बुद्ध के अवशेषों को प्रदर्शनी के लिए लाएगी.

ये भी पढ़ें:-राष्ट्रभाषा हिंदी को लेकर मचा बवाल, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Reject Zomato

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया जाएगा

कार्यालय ने बताया कि इस हवाईअड्डे को 260 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया गया है. इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों को भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल के दर्शन करने में सुविधा होगी इस बौद्ध तीर्थ स्थल से दुनिया को जोड़ने के प्रयास के तहत इस हवाई अड्डे का निर्माण किया गया है. यह हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश और बिहार के आसपास के जिलों के लिए फायदेमंद होगा और क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement