Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

चेन्नई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अचानक से निकलने लगा धुआं, जानिए क्या रही इसके पीछे की वजह?

चेन्नई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया है। चेन्नई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में धुएं के चलते आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में रविवार के दिन यात्रियों में अफरातफरी मच गई है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | ट्रेवल - 09 April 2023

चेन्नई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया है। चेन्नई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में धुएं के चलते आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में रविवार के दिन यात्रियों में अफरातफरी मच गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक रविवार को ट्रेन के बी- 5 डिब्बे में पहियों के पास से अचानक से धुआं निकलने लगा। इसकी वजह से यात्रियों में अफरातफरी सी मच गई। धुआं निकलने के चलते ट्रेन को कवाली रेलवे स्टेशन के पास ही 20 मिनट के लिए रोक दिया। 

दरअसल इस घटना की जांच के बाद रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ब्रेक जाम होने की वजह से धुआं निकला था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ट्रेन की मरम्मत के बाद फिर से यात्रा शुरू की गई. घटना में किसी को चोट नहीं आई है। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। मरम्मत के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

पहले भी हो चुका है इस तरह का हादसा 

ऐसा पहली बार नहीं हुआ इससे पहले पुणे से जम्मूतवी के बीच चलने वाली झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में एकदम से धुआं निकलने लगा था। इसी वजह से यात्रियों ने एकदम से चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। रेलवे अधिकारियों से जो जानकारी मिली उसके मुताबिक ट्रेन को आउटर पर रोककर धुएं की जांच की गई। ट्रेन गार्ड और लोको पायलेट ने कोच का निरीक्षण कर धुआं निकलने का कारण डायनेमो बेल्ट का हीट होना बताया। इसके बाद डायनेमो बेल्ट हटाकर दूसरे कोच में कनेक्शन कर दिया और सारी चीजें सामान्य होने के बाद ही ट्रेन को चलाया गया।

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement