कोरोना के नए स्ट्रेन से घबराए भारत समेत ये 40 देश, ऐसे ले रहा है ट्रेवलिंग के मामले में एक्शन

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन आने के बाद दुनिया भर में हड़कंर मच गया है। इसके साथ ही सावधानी बरतते हुए भारत सहित 40 से अधिक देशों ने ब्रिटेन से आने वाली ट्रेवलिंग पर रोक लगा दी गई है।

  • 1882
  • 0

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन आने के बाद दुनिया भर में हड़कंर मच गया है। वही ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गया है। कोरोना के इस नए तनाव के कारण पूरे यूरोप ने खुद को ब्रिटेन से अलग कर लिया है। यही नहीं कई यूरोपीय देशों ने अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं और ब्रिटेन में कोविड-19 के नए स्ट्रेन के खतरे के कारण यातायात को भी रोक दिया है। इसके साथ ही सावधानी बरतते हुए भारत सहित 40 से अधिक देशों ने ब्रिटेन से आने वाली ट्रेवलिंग पर रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि पड़ोसी स्कॉटलैंड ने पहले ही अपनी सीमा को सील कर दिया था और यूनाइटेड किंगडम से सभी प्रकार की यात्रा को रद्ध कर दिया था। इस बीच, फ्रांस, पेरिस, दक्षिण अफ्रीका, भारत और जर्मनी ने भी कई यात्राओं को रद्ध करने की घोषणा की है। ऐसे में हम बताते है कि किन देशों ने कितने समय तक के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स  पर रोक लगाई है। 

भारत: ब्रिटेन की सभी फ्लाइट्स  को 31 दिसंबर तक के लिए रद्ध कर दिया गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर  ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्सों से पहुंचे लोगों का कोविड-19 का टेस्ट करके देश  में आने दिया जा रहा  है। 

पोलैंड: पोलैंड ने ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्सों को रद्ध करने की घोषणा की है।  

फ्रांस:  फ्रांस ने अगले 48 घंटों के लिए ब्रिटेन से सभी फ्लाइट्सों को रोक दिया हैं। यही नहीं फ्रांस ने सड़क, वायु, समुद्र या रेल सभी माल परिवहन पर भी रोक लगा दी गई  है। 

जर्मनी: जर्मनी ने ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर 6 जनवरी तक रोक दिया है। 


स्पेन और पुर्तगाल: स्पेन और पुर्तगाल देशों ने ब्रिटेन से सभी फ्लाइट्स को रद्ध कर दिया हैं लेकिन मैड्रिड अपने निवासियों को ब्रिटेन से प्रवेश करने दे रहा है।

हांगकांग: हांगकांग ने ब्रिटेन की आने वाली सभी फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और पिछले 14 दिनों में आने वाले हर यात्रियों के क्वारंटाइन टाइम को बढ़ा दिया है। 

नीदरलैंड: नीदरलैंड ने ब्रिटेन से सभी फ्लाइट्स पर 1 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया गया।

आयरलैंड: आयरलैंड ने  ब्रिटेन से सभी  फ्लाइट्स को 48 घंटे के लिए रद्ध कर दिया है।

इटली: इटली ने ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही पिछले 14 दिनों के दौरान ब्रिटेन में रहे लोगों को इटली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। क्योंकि उनमें से एक व्यक्ति इस स्ट्रेन से पॉजिटिव पाया गया है।

रूस: रूस ने ब्रिटेन से सभी फ्लाइट्स को एक सप्ताह के लिए रद्ध कर दिया है।

कनाडा: कनाडा ने भी यूके की सभी फ्लाइट्स को अगले 72 घंटों के लिए रोक  दिया है।

तुर्की: तुर्की ने ब्रिटेन, डेनमार्क, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका से अपनी सभी फ्लाइट्स को रद्ध कर दिया है।इसके साथ ही  सऊदी अरब और ओमान भी एक सप्ताह के लिए अपनी सीमाओं को बंद कर रहे हैं। यही नहीं इज़राइल ने ब्रिटेन, डेनमार्क और दक्षिण अफ्रीका से ट्रेवल करने वाले हर विदेशी नागरिकों को देश में एंट्री करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। वहीं जॉर्डन ने भी अगले 14 दिनों के लिए यूके की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

by-asna zaidi

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT