कम बजट में घूम सकते हैं आप भारत की ये तमाम 5 खूबसूरत जगह, मन हो जाएगा खुश

हममें से कई लोग ऐसे होते हैं जो ज्यादा बजट के कारण घूमने में असमर्थ होते हैं और घूमने के लिए किसी लो बजट वाले स्थानों की तलाश करते हैं। ऐसे में कम बजट में घूम सकते हैं आप भारत की इन खूबसूरत जगहों पर।

  • 2831
  • 0

भारत एक ऐसा देश है जहां घूमने के लिए एक से  बढ़कर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। जो हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अक्सर हम अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को घूमते हुए भी देखते हैं तो हमें भी इन खूबसूरत जगहों पर घूमने की इच्छा होती है लेकिन हममें से कई लोग ऐसे होते हैं जो ज्यादा बजट के कारण घूमने में असमर्थ होते हैं और घूमने के लिए  किसी लो बजट वाले स्थानों की तलाश करते हैं। यही नहीं भारत में कई परिवार ऐसे हैं जिनके पास घूमने-फिरने के लिए ज्यादा पैसे नहीं हैं इसलिए वे हमेशा सस्ते बजट वाली जगहों पर घूमना पसंद करते हैं।

अगर आप भी कम बजट में भारत घूमने के लिए आकर्षक और सस्ती जगहों की तलाश में हैं। ऐसे में हम आपको कम बजट में घूमने के लिए भारत के 5 खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप कम बजट में भी अच्छी ट्रिप का मजा ले सकते हैं।

1. श्री लंका


श्रीलंका एक अच्छा और सस्ता दर्शनिक स्थल है। यहां पर आपको सबसे खूबसूरत प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे।यही नहीं हर साल यहां पर घूमने के लिए आते है। यह भारतीयों के लिए ट्रेवल करने वाले सबसे सस्ते देशों में से एक है। श्रीलंका अपने सुंदर तटीय क्षेत्रों के लिए जाना जाता है श्रीलंका में समुद्र तट के चारों ओर समुद्र तट हैं और यह दुनिया में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले द्वीपों में से एक है।

2. मालदीव


यह भारतीय यात्रियों के पसंदीदा स्थलों में से एक है। यदि नही यहां की कलरफुल लाइफ का हर कोई दिवाना है तो वही साफ पानी में गोते लगाना किसे पंसद नहीं लगेगा। ऐसे में अगर आप धूमने के लिए कम बजट वाली जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे है तो आप  रिज़ॉर्ट बैकपैकिंग करने के लिए, अपने दैनिक बजट को ध्यान में रखने के लिए होमस्टे और गेस्ट हाउस के लिए मालदीव का ऑप्शन ही चुने। अगर आप इधर-उधर घूमने के लिए नौका लेना चाहते है तो आप पहले मालूम कर लें कि यहां पर नौका चलाने का समय कौन सा है क्योंकि वे सप्ताह के हर दिन काम नहीं करते हैं।

3. नेपाल


यदि आप यात्रा के लिए सस्ती ट्रिप का प्लान बना रहे है  तो नेपाल से सस्ती जगह कोई हो ही नहीं सकती है। यहां आपको सिर्फ 1000-1500 में ठहरने के लिए एक अच्छा होटल मिल जाएगा। इसके साथ ही यात्रा करने में स्थानीय किराया आपकी लागत से अधिक नहीं होगा। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के साथ घूमने के लिए आप बख्तपुर, नागार्जुन नेशनल पार्क, पशुपतिनाथ और सियाचिन मठ जैसे कई शानदार स्थानों में घूम सकते हैं।

4. वियतनाम


 वियतनाम बैकपैकिंग यात्रा के लिए जाने के लिए सबसे अच्छे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में से एक है। यह देश प्राकृतिक सुंदरता,  इतिहास के लिए जाना है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि पर्यटकों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यही नहीं यह  भारत में ट्रेवलिंग करने वाले सबसे सस्ते देशों में से एक है। यहां आपको सिर्फ 1000 रुपये में एक अच्छा होटल मिल जाएगा। यहां आप हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, सपा, हा लॉन्ग बेन्हा ट्रांग, मेकांग डेल्टा जैसे कई स्थानों की यात्रा कर सकते हैं।

5. म्यांमार


 म्यांमार में आप रोड़ ट्रेवलर से भी यात्रा कर सकते है। इसके लिए आपको बस मणिपुर की राजधानी इंफाल तक पहुँचना है। इसके बाद आपको विमान या ट्रेन से गुवाहाटी जाना होगा और फिर आगे बढ़ना होगा। यह दक्षिण-पूर्व एशिया के सर्वश्रेष्ठ बैकपैकिंग डेस्टिनेशन में से एक है। इसके अलावा यहांं पर कम्बोडिया, थाईलैंड और वियतनाम जैसे अपने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की तुलना में कम ट्रेवलर्स का आना जाना है इसलिए यहां बहुत कम भीड़ देखने को मिलती है।

By-Asna Zaidi

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT