बॉलीवुड की इन फिल्मों की वजह से मशहूर हुए दुनिया के ये पर्यटन स्थल, लगा पर्यटकों का तांता

पोलैंड में आंशिक रूप से शूट की जाने वाली पहली भारतीय फिल्म थी, फना में आमिर खान और काजोल मुख्य भूमिकाओं में थे।

  • 2873
  • 0

जब भी हम कोई फिल्म देखते हैं, तो उसमे फिल्माए गए दृश्य हमारे जहन में रह जाते हैं। कई बार फिल्मों में कुछ ऐसी जगहें दिखाई जाती हैं जो उन फिल्मों को और भी यादगार बना देते हैं। पिछले कई वर्षों में, बॉलीवुड ने कुछ सुन्दर  स्थानों और आश्चर्यजनक स्थानों को दिखाया है जिससे हमें फिल्मे  ज्यादा पसंद आई।

 चाहे वह यश चोपड़ा की चांदनी हो, संजय लीला बंसाली की हम दिल दे चुके सनम या करण जौहर की कल हो ना हो, ऐसी कई ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्में हैं, जिन्हें बहुत शानदार लोकेशन्स पर शूट किया गया था।  तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे स्थानों के बारे में जिनको बॉलीवुड ने उजागर किया हैं।


1. कोर्सिका - तमाशा


रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा के कुछ सीन कोर्सिका द्वीप पर फिल्माएं गए थे। खूबसूरत बोनिफेसियो से लेकर बस्तिया और कास्टल  ब्रांडो की सड़कों तक, यह फिल्म सुंदर द्वीप के हर हिस्से को दिखाती है।


2. आइसलैंड - दिलवाले


हम सभी को शाहरुख़ खान के जादू और काजोल की रंगीन साड़ियों के साथ गेरुआ रंग वाला गाना तो सभी को याद होगा और उस गाने में दिखने वाला वो स्थान सभी को बेहद पसंद आया था। दिलवाले की रिलीज के बाद, आइसलैंड को देखने के लिए भारतीय यात्रियों में खलबली मच गई है। भारतीय पर्यटक जब  से ही इस देश में घूमने जा रहे हैं।


3. चेक गणराज्य - रॉकस्टार


 रॉकस्टार फिल्म की कुल शूटिंग में लगभग 31 दिनों की शूटिंग चेक गणराज्य में की गयी थी है। जो भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे लम्बा समय है।


4. बुल्गारिया - शिवाय


सुंदर बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ, बुल्गारिया में बेहद रोमांचक अनुभव होता है। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा बैंस्को के पास बुल्गारिया की बाल्कन पर्वत श्रृंखला में फिल्माया गया था।


5. बेल्जियम - पीके


पीके बेल्जियम में शूट की गई पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दी गई है। फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत थे।


6. पोलैंड - फना


पोलैंड में आंशिक रूप से शूट की जाने वाली पहली भारतीय फिल्म थी, फना में आमिर खान और काजोल मुख्य भूमिकाओं में थे।


7. रूस - लकी: नो टाइम फॉर लव


पहली बॉलीवुड फिल्म जो पूरी तरह से रूस में शूट की गई थी, फिल्म ने कई अन्य स्थानों के साथ सेंट पीटर्सबर्ग पार्क, द हरमिटेज संग्रहालय और सेंट पीटर्सबर्ग चर्च को दिखाया था।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT