दिल्ली के बेहद ही पास है ये खूबसूरत 10 हिल स्टेशन, वीकेंड का मजा हो जाएगा दोगुना

अगर आप विंटर वेकेशन को एन्जॉय करने के लिए किन्ही हिल स्टेशनों का लुफ्त उठाने का प्लान बना रहे है तो हम आपके लिए ऐसे हिल स्टेशनों की लिस्ट जोकि दिल्ली के आस-पास मौजूद है तो आप वहां आसानी से जाकर अपनी वेकेशन को एन्जॉय कर सकते है.

  • 2609
  • 0

हर मौसम में घूमने का अपना अलग ही मज़ा है चाहे वह कोई ऐतिहासिक प्लेस हो या हरे-भरे झरनों के साथ शांत वातावरण वाला हिल स्टेशन। जो लोग हर जगह घूमते हैं उनके लिए यह एक अद्भुत आनंद का अनुभव देता है जहां पहुंचने के बाद हर कोई आराम महसूस करता है। ऐसे में विंटर वेकेशन के समय पर इन ठंडी वादियों में घूमने का अलग ही मजा है। आपको बता दें कि दिल्ली के आस-पास वीकेंड को एन्जॉय करने के लिए कई जगहें है जहां पर आप अपने वेकेशन को एन्जॉय कर सकते है। यही नहीें दिल्ली के पास कई हिल स्टेशन हैं जहां पर आप पहाड़ियों के अदभुत दृश्यों के साथ-साथ लक्जरी रिज़ॉर्ट और हाई ऑन एड्रेनालाईन पैराग्लाइडिंग एक्सपीरियंस का भरपूर आनंद उठा सकते है। ऐसे में अगर आप दिल्ली के आस-पास अपनी विंटर वेकेशन को एन्जॉय करने के लिए किन्ही हिल स्टेशनों, पहाड़ियों का लुफ्त  उठाने का प्लान बना रहे है तो हम आपके लिए  ऐसे हिल स्टेशनों की लिस्ट जोकि दिल्ली के आस-पास मौजूद है तो आप वहां आसानी से जाकर अपनी वेकेशन को एन्जॉय  कर सकते है। 

1. लैंसडाउन 


267 किमी दूर स्थित उत्तराखंड में लैंसडाउन को दिल्ली के सबसे सुंदर और शांतिपूर्ण हिल स्टेशनों में गिना जाता है। यह हिल स्टेशन पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है और अपने तार और देवदार के जंगलों और सुंदर दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहां पर ऋषिकेश, बद्रीनाथ, केदारनाथ, हरिद्वार, देहरादून, मसूरी आदि में पर्यटकों की भीड़ हमेशा जमा रहती है वहीं आप लैंसडाउन में शांति का भी अनुभव करेंगे। यही नहीं आप यहां हरे-भरे जंगलों या छोटी पहाड़ियों के बीच ट्रैकिंग भी पर सकते है। 

2. धनोल्टी

उत्तराखंड के दर्शनीय हिल स्टेशनों में सुमेर धनोल्टी मसूरी से 24 किमी और चंबा से 29 किमी दूर है। यही नहीं यह खूबसूरत हिल स्टेशन दिल्ली के आस-पास मौजूद है।वही धनोल्टी अपने खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। 2286 मीटर की ऊंचाई पर बसा धनोल्टी पर्यटकों  के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। ऐसे में आप यहां आकर पहाड़ी दृश्यों के साथ-साथ शांत वातावरण का भी लुफ्त भी उठा सकते है।

3. कसौली

कसौली हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। कसौली शहर की भीड़ और शोर से दूर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां आप राइडिंग, रोप-वे, पहाड़ियों पर ट्रेकिंग, लॉन्ग ड्राइव आदि का आनंद ले सकते हैं।कसौली की सबसे खास बात यह है कि यह शिमला से सस्ता है। सुहावने मौसम के लिए मशहूर कसौली में आप बदलते मौसम में एक्ससिटिंग  फीलिंग का एहसास कर सकते है। इसके अलावा कसौली को चीड, देवदार के पेड़ आदि के साथ-साथ कई जीव प्रजातियों के लिए भी जाना जाता है। 

4. अल्मोड़ा


उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र की खूबसूरत राजधानी अल्मोड़ा लखनऊ से लगभग 500 किमी दूर है। वही अल्मोड़ा उत्तराखंड का प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है। लगभग 1650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह खूबसूरत हिल स्टेशन, कुमाऊं के चंद राजाओं की राजधानी भी है। अल्मोड़ा को उत्तराखंड का सांस्कृतिक केंद्र भी माना जाता है। अल्मोड़ा के लाल बाजार की पतली सड़कों पर चलते हुए लगता है कि हम पुराने समय में आ गए है। यहां की छोटी लकड़ी की दुकानें इस शहर को एक अलग खूबसूरत रूप देती हैं। इसके साथ-साथ अल्मोड़ा शुद्ध हवा, शांत वातावरण, सुबह पक्षियों की चहचहाहट, खूबसूरत हरे पहाड़ों का दृश्य किसी को भी आकर्षित करने के लिए काफी है।

5.चकराता


चकराता हिल स्टेशन भारत के उत्तराखंड राज्य में राजधानी देहरादून से लगभग 100 किमी की दूरी पर स्थित है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन टोंस और यमुना नदियों के बीच 2118 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। मसूरी और टिहरी गढ़वाल चकराता हिल स्टेशन के पूर्व में लगभग 73 किलोमीटर की दूरी पर है जबकि हिमाचल प्रदेश के पश्चिम में सुंदर दृश्य हैं। चकराता हिल स्टेशन माउंट क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग, स्कीइंग, प्रकृति-प्रेमियों, ट्रेकर्स, पक्षी-प्रेमियों और वन्य जीवन जैसी गतिविधियों के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं।

6. कुल्लू मनाली 


कुल्लू और मनाली हिमाचल प्रदेश के दो हिल स्टेशनों में से एक है जो हिमालय की बर्फ से ढकी पर्वतमाला में बसे हैं। ये दो पर्यटन स्थल भारत के सबसे फेमस टूरिज्म स्थलों की लिस्ट में सबसे ऊपर आते हैं। वही कुल्लू वैली और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है जबकि मनाली नदी, पहाड़ों और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है। देश के हर हिस्सों से पर्यटक हरियाली का जश्न मनाने, बर्फबारी, पर्वतारोहण, ट्रैकिंग और स्कीइंग का आनंद लेने के लिए यहां आते हैं। यह हिल स्टेशन देवदार के विशाल बर्फ और घने जंगलों से घिरा हुआ है जिसके कारण इसकी सुंदरता बहुत आकर्षक है।

7. शिमला

बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे झील, सुखद हरियाली, सुखद जलवायु आपको एक ही स्थान पर मिल सकती हैलवह है शिमला। हिमाचल प्रदेश का यह खूबसूरत शहर बासा विदेशों में भी लोगों को क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से आकर्षित करता है। यहां पर बर्फीला पहाड़ों के साथ-साथ  सुंदर हरियाली भी है। 

8.धर्मशाला

भारत में दलाई लामा के नाम से जाना जाने वाले धर्मशाला को मजबूत तिब्बती प्रभाव के रूप में जाना जाता है।  वही धर्मशाला एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में ऊंचे धौलाधार रेंज के तट पर स्थित है।

9.  नैनीताल 


नैनीताल भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यह शहर अपने विभिन्न प्राकृतिक नजारों के लिए काफी प्रसिद्ध है। नैनीताल मे  नौकायान से लेकर पुराने मंदिरों और विरासत भवनों  के साथ काफी कुछ देखने के लिए मौजूद है। यही नहीं नैनीताल की अनुकूल जलवायु और प्प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

10. मसूरी

मसूरी को 'क्वीन ऑफ द हिल्स' के रुप में भी कहा जाता है।यह ब्रिटिश-युग का हिल स्टेशन दिल्ली से 280 किमी की दूरी पर स्थित है। दिल्ली के पास उत्तराखंड का मसूरी वीकेंड पर घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यही नहीं खूबसूरत पहाड़, हरी-भरी नदियाँ, नदियों का पानी मसूरी को पहाड़ों की रानी बनाता है। वहीं मसूरी को रोमांटिक प्लेसों में से एक माना जाता है।

by-asna zaidi

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT