Story Content
ये दुनिया बेहद ही खूबसूरत और अजीबों गरीब है। यहां आपको तरह-तरह की चीजें देखने को मिलेगी जिसकी उम्मीद हम में से कोई भी नहीं कर सकता है। आइए आपको हम बताते हैं यहां 5 खूबसूरत पक्षियों के बारे में जिनके रंग और रूप देखकर आप काफी हैरान रह जाएंगे। ऐसे ही यहां देखिए उन 5 खूबसूरत और शानदार पक्षियों के रंग जिन्हें एक बार देखते ही आपका दिल खुश हो जाएगा।

बर्ड ऑफ पैराडाइज
इस पक्षी के पीछे की पूछ के पंख तो देखिए कितने खूबसूरत और शानदार हैं। इस पक्षी का दीदार आप बाली बर्ड पार्क में कर सकते हैं। इसके अलावा बहुत कम ये आरू आइसलैंड में लोगों को दिखाई देती है। यदि आप पास से इसे देखेंगे तो इसकी खूबसूरती के दिवाने हो जाएंगे।

रॉयल फ्लाईकैचर
इस पक्षी की सबसे अच्छी खासियत है इसकी लंबी अलंकृत शिखा, जोकि काले और नीले रंग की झालर के साथ नारंगी और लाल रंग लिए हुए है। यहां देखिए उस पक्षी की शानदार झलक।

रोज़ेला, द ब्यूटीफुल बर्ड इन द वर्ल्ड
ये बेहद ही सुंदर पक्षी है। रोसेला एक तोता है जो ऑस्ट्रेलिया के तटीय क्षेत्र में पाया जाता है जहां समुद्र से दूर पहाड़ भी हैं। यह बताया गया है कि इस विशेष पक्षी में उन्नीस सुपर-प्रजातियां हैं। ये सारी प्रजातियां काफी ज्यादा खूबसूरत है।

गोल्डन तीतर
गोल्डन तीतर अपने शानदार पंखों की वजह से प्रसिद्ध है। उनके पास लाल के साथ-साथ एक सुंदर सुनहरे और पीले रंग की शिखा है। गोल्डन तीतर की मवेशी पीले रंग की होती है। नर सुनहरे तीतर नर की तुलना में अधिक रंगीन होते हैं। उनकी एक सेक्सी टेल भी है जोकि काफी ज्यादा अच्छी लगती है। गोल्डन तीतर, जिसे चीनी तीतर भी कहा जाता है।

अटलांटिक पुफ्फिन
ये एक ऐसा क्यूट सा पक्षी है जोकि खिलौने की तरह दिखता है। इसके हाव-भाव और आकार के चलते इसको समुद्री तोता भी कहा जाता है। ये पक्षी अटलांटिक महासागर के तट पर ही पाया जाता है। ये आसानी से तैर सकते हैं। इसकी लंबाई 28 सेमी के आसपास है। ये 20 साल तक जिंदा रह सकते हैं।




Comments
Add a Comment:
No comments available.