Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दे रही थी AI की ट्रेनिंग, आया मीटिंग का नोटिफिकेशन, फिर 24 साल की खत्म हो गई नौकरी

नई दिल्ली, November 25, 2026: दे रही थी AI की ट्रेनिंग, आया मीटिंग का नोटिफिकेशन, फिर 24 साल की खत्म हो गई नौकरी। उन्हें Microsoft Teams पर एक मीटिंग का इनविटेशन मिला, जिसका नाम था High Priority…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | व्यापार - 25 November 2026

नई दिल्ली, November 25, 2026: दे रही थी AI की ट्रेनिंग, आया मीटिंग का नोटिफिकेशन, फिर 24 साल की खत्म हो गई नौकरी।

उन्हें Microsoft Teams पर एक मीटिंग का इनविटेशन मिला, जिसका नाम था High Priority Business Update. शुरुआत में यह एक सामान्य मीटिंग का मैसेज लगा, लेकिन इसी के जरिए उन्हें अपनी नौकरी जाने की खबर मिली.

इस कर्मचारी का नाम लॉरा विलियम्स (Laura Williams) है. उन्होंने अपने साथ हुई इस घटना को जॉब पोर्टल LinkedIn पर शेयर किया है. लॉरा ने पोस्ट में बताया कि वह इंजीनियरिंग टीम को 90 मिनट की ट्रेनिंग दे रही थीं. इस दौरान वह सहकर्मियों को समझा रही थीं कि AI टूल्स की मदद से वे अपना टेक्निकल डॉक्यूमेंटेशन कैसे तैयार कर सकते हैं. तभी उन्हें कंपनी की ओर से मीटिंग का इनविटेशन मिला. इसके बाद से कंपनी ने 24 साल की उनकी सेवा को कुछ ही मिनट में खत्म कर दिया.

24 साल के सफर को बताया खास लॉरा ने माइक्रोसॉफ्ट में बिताए 24 साल के अनुभव को शेयर किया है. नौकरी जाने की खबर मिलने के बावजूद लॉरा ने अपने विदाई संदेश में कंपनी के सहकर्मियों, मैनेजरों और टीम के सदस्यों का आभार जताया. उन्होंने लिखा कि माइक्रोसॉफ्ट में 24 साल तक टिके रहने की एक बड़ी वजह वहां मिले लोग और उनके साथ काम करने का अनुभव रहा.

उन्होंने खास तौर पर माइक्रोसॉफ्ट की Intune और Purview डॉक्यूमेंटेशन टीम का जिक्र किया. लॉरा ने इस टीम के साथ काम करने को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि टीम के सदस्यों के साथ काम करना उनके लिए खुशी की बात रही.

लॉरा विलियम्स की कहानी ऐसे समय में सामने आई है, जब टेक कंपनियां अपने कामकाज में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा रही हैं. कंपनियां कर्मचारियों को भी AI टूल्स के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दे रही हैं. ऐसे में लॉरा को AI की ट्रेनिंग देते वक्त ही नौकरी से निकाले जाने की सूचना मिलना चर्चा का विषय बन गया है.हालांकि, इस बात का कोई प्रमाण नहीं कि लॉरा की नौकरी केवल AI की वजह से गई है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement