Story Content
नई दिल्ली, November 7, 2026: 16% बढ़ा टाटा की कंपनी का मुनाफा, दिवाली पर दांव लगाने की सलाह।
फोटो वीडियो शहर चुनें ई- पेपर साइन इन होम राज्य देश दिवाली ग्रीटिंग बनाएं खुशियों के पल क्रिकेट पंडित जी से चैट मनोरंजन बिजनेस करियर विदेश धर्म लाइफस्टाइल GRAP चेक गेम्स खेलें Live Cricket Score ऑटो काम की बात गैजेट्स राशिफल राशिफल 2027 IND vs NZ Live Score Shiv Chalisa एक्सप्लेनर्स वीडियो वायरल ओपिनियन फोटो 16% बढ़ा टाटा की कंपनी का मुनाफा, दिवाली पर दांव लगाने की सलाह Nov 07, 2026 05:49 pm IST By Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान मुख्य बातें
वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.5% बढ़कर 65,436.24 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 58,689.29 करोड़ रुपये था। एबिटा की बात करें तो 10,665 करोड़ रुपये रही, जिसका मार्जिन लगभग 16% है। एबिटा में तिमाही आधार पर 14% और सालाना आधार पर 17% का सुधार हुआ है। कंपनी के नेट डेट (शुद्ध कर्ज) की बात करें तो 91,423 करोड़ रुपये रहा और नेट डेट-टू-एबिटा रेश्यो 2.4 गुना रहा। ग्रुप की लिक्विडिटी 40,076 करोड़ रुपये थी, जिसमें लगभग 10,300 करोड़ रुपये की नकदी और नकद-समान संपत्तियां शामिल हैं।
इस बीच, नोएल नवल टाटा 11 नवंबर, 2026 को कामकाज के घंटे खत्म होने के साथ नॉन-एग्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और बोर्ड के वाइस चेयरमैन के पद से रिटायर हो जाएंगे।
टाटा स्टील के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो शुक्रवार के कारोबारी सत्र में BSE पर टाटा स्टील के शेयर 2.20% की बढ़त के साथ 186 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। टाटा स्टील के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने दिवाली के मुहूर्त ट्रेडिंग पर खरीदारी की सलाह दी है।
ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर के लिए 210 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसके मुताबिक, निवेशक 168 से 175 रुपये के दायरे में शेयर खरीद सकते हैं। वहीं, शेयर में गिरावट आने पर 151 रुपये के स्तर पर और खरीदारी करने की सलाह दी गई है।
स्रोत के मुताबिक: Advertise with us About us Careers Privacy Contact us Sitemap Code Of Ethics
स्रोत के मुताबिक: Partner sites: Hindustan Times Mint HT Tech Shine HT Auto Healthshots HT Smartcast FAB Play
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.