Story Content
नई दिल्ली, November 24, 2026: रियल एस्टेट बाजार में लौटी रौनक! घरों की बिक्री बढ़ने और कीमतों में उछाल की उम्मीद।
वहीं अगले 6 महीने का फ्यूचर सेंटीमेंट स्कोर 50 से बढ़कर 58 हो गया. इस इंडेक्स में 50 से ऊपर का स्कोर सकारात्मक सेंटीमेंट, 50 का स्कोर तटस्थ और 50 से नीचे का स्कोर नकारात्मक सेंटीमेंट दिखाता है. मौजूदा सेंटीमेंट स्कोर लगातार दो तिमाहियों तक 50 से नीचे रहने के बाद फिर सकारात्मक दायरे में पहुंचा है. हालांकि, ये आंकड़े बाजार में कारोबार की वास्तविक तेजी नहीं, बल्कि डेवलपर्स, निवेशकों और दूसरे स्टेकहोल्डर्स की राय और उम्मीदों को दिखाते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 6 महीने में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की बिक्री बढ़ने की उम्मीद जताने वाले स्टेकहोल्डर्स की हिस्सेदारी 17 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गई है. वहीं बिक्री कमजोर रहने की आशंका जताने वालों का आंकड़ा 45 फीसदी से घटकर 30 फीसदी रह गया है. हालांकि, उम्मीदों में सुधार के बावजूद बिक्री के आंकड़ों में अभी बड़ी तेजी नहीं आई है.
जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान देश के प्रमुख बाजारों में 86,767 घरों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 1 फीसदी कम है. जनवरी से सितंबर 2026 के बीच कुल बिक्री 2,58,238 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर लगभग स्थिर है. इसका मतलब है कि फिलहाल घरों की बिक्री में बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन आने वाले छह महीने में मांग सुधरने की उम्मीद मजबूत हुई है.
यह भी पढ़ें: रियल एस्टेट में बदल रहा निवेश का ट्रेंड, होटल-हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 6 गुना बढ़ा पैसा
रेजिडेंशियल मार्केट में नए प्रोजेक्ट लॉन्च को लेकर भी उम्मीदें बेहतर हुई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 6 महीने में नए लॉन्च बढ़ने की उम्मीद जताने वाले स्टेकहोल्डर्स की हिस्सेदारी 21 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गई है. वहीं लॉन्च घटने की आशंका जताने वालों का आंकड़ा 38 फीसदी से घटकर 18 फीसदी रह गया है. जुलाई-सितंबर 2026 में 92,549 नए घर लॉन्च हुए, जो पिछले साल की समान तिमाही से 4 फीसदी ज़्यादा हैं.
जनवरी-सितंबर के दौरान भी नए लॉन्च में सालाना आधार पर 4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस दौरान बिना बिके घरों की संख्या 5,31,480 रही. रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा बिक्री की रफ्तार के आधार पर इस इन्वेंट्री को बिकने में करीब 6.1 तिमाही लग सकती हैं. इससे पता चलता है कि नए प्रोजेक्ट लाने को लेकर डेवलपर्स का भरोसा बढ़ा है, लेकिन बाजार में पहले से मौजूद बिना बिके घरों की संख्या भी एक अहम चुनौती बनी हुई है.
प्रॉपर्टी की कीमतों को लेकर भी सेंटीमेंट मजबूत हुआ है. रिपोर्ट में शामिल 36 फीसदी स्टेकहोल्डर्स को अगले छह महीने में घरों की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है. पिछली तिमाही में यह हिस्सेदारी 14 फीसदी थी. कुल 84 फीसदी स्टेकहोल्डर्स का मानना है कि आने वाले छह महीने में घरों की कीमतें या तो स्थिर रहेंगी या बढ़ेंगी. पिछली तिमाही में ऐसा मानने वालों की हिस्सेदारी 74 फीसदी थी. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख बाजारों में घरों की कीमतों में सालाना आधार पर 3 से 17 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. NCR और बेंगलुरु में कीमतों की बढ़त कुछ ज़्यादा मजबूत रही.
रेजिडेंशियल मार्केट के साथ ऑफिस स्पेस की मांग को लेकर भी भरोसा कायम है. रिपोर्ट के मुताबिक, 92 फीसदी स्टेकहोल्डर्स को अगले छह महीने में ऑफिस लीजिंग स्थिर रहने या बढ़ने की उम्मीद है. पिछली तिमाही में ये आंकड़ा 74 फीसदी था. इनमें 48 फीसदी को लीजिंग बढ़ने और 44 फीसदी को स्थिर रहने का अनुमान है. जुलाई-सितंबर 2026 में देश के आठ प्रमुख बाजारों में 1.87 करोड़ वर्ग फीट ऑफिस स्पेस के सौदे हुए.
ये पिछले साल की समान तिमाही से 5 फीसदी ज़्यादा है. जनवरी-सितंबर 2026 के दौरान कुल ऑफिस ट्रांजैक्शन 6.67 करोड़ वर्ग फीट रहे. ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स यानी GCCs, फ्लेक्स ऑफिस ऑपरेटर्स और भारत में कारोबार करने वाली कंपनियों की मांग को इस बाजार का अहम सहारा माना गया है. ऑफिस स्पेस की नई सप्लाई में भी तेजी आई है. तीसरी तिमाही में 2.15 करोड़ वर्ग फीट नई ऑफिस स्पेस बाजार में आई, जो सालाना आधार पर 74 फीसदी ज़्यादा है. वहीं जनवरी-सितंबर के दौरान ऑफिस कंप्लीशन करीब 50 फीसदी बढ़कर 4.87 करोड़ वर्ग फीट पहुंच गया.
ऑफिस किराये को लेकर भी तस्वीर सकारात्मक है. करीब 90 फीसदी स्टेकहोल्डर्स को अगले छह महीने में किराये स्थिर रहने या बढ़ने की उम्मीद है. इनमें 52 फीसदी को किराये बढ़ने का अनुमान है. प्रमुख आठ ऑफिस बाजारों में सालाना रेंटल ग्रोथ 3 से 13 फीसदी के बीच रही.
रिपोर्ट में डेवलपर्स और नॉन-डेवलपर्स, दोनों के सेंटीमेंट में सुधार दर्ज किया गया है. डेवलपर्स का सेंटीमेंट स्कोर पिछली तिमाही के 51 से बढ़कर 59 पर पहुंच

Comments
Add a Comment:
No comments available.