Story Content
नई दिल्ली, November 6, 2026: रामायण बॉक्स ऑफिस: 155 करोड़ रु. से खुला खाता, बनी रणबीर की बिगेस्ट ओपनर, 'एनिमल' का टूटा रिकॉर्ड।
English हिंदी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड छत्तीसगढ़ झारखंड दिल्ली बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान हरियाणा हिमाचल प्रदेश অসমীয়া বাংলা ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം मराठी ଓଡିଆ ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் తెలుగు ఆంధ్రప్రదేశ్ తెలంగాణ اردو लाइव राज्य भारत चैंपियन मनोरंजन ओपिनियन साइंस-टेक सुखीभव: धर्म बिजनेस खबरें अधिक लाइव ETV Bharat / entertainment
4 Min Read हैदराबाद: रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण ने अपनी रिलीज का एक दिन पूरा कर लिया है. फिल्म बीती 5 नवंबर को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है. फिल्म को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि यह ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका करेगी. अब फिल्म रामायण का डे 1 का ऑफिशियल कलेक्शन का आंकड़ा जारी हो चुका है. रामायण ने पहले दिन 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है. आज मेकर्स ने फिल्म के पहले दिन की ऑफिशियल कमाई का ब्योरा शेयर किया है. जानते हैं पहले दिन की कमाई से फिल्म किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े और दूसरे दिन की कमाई कहां तक पहुंची है.
सैकनिल्क के अनुसार, रामायण ने पहले दिन 25,200 शोज के लिए 64.85 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया है. फिल्म ने हिंदी भाषा में 20,678 शोज से 47.50 करोड़ रुपये, कन्नड़ के 1197 शोज से 7.25 करोड़ रुपये, तेलुगु के 1776 शोज से 6 करोड़ रुपये, तमिल के 992 शोज से 2.60 करोड़ रुपये, मलयालम के 557 शोज से 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. इससे रामायण का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये हुआ है. वहीं, ओवरसीज से फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. मेकर्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 155 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.
स्रोत के मुताबिक: View this post on Instagram A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)
रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण से अपनी अबतक की सबसे कमाऊ फिल्म 'एनिमल' की ओपनिंग डे की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ जिया है. एनिमल ने 64.75 करोड़ रुपये का इंडिया नेट और वर्ल्डवाइड 116 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसी के साथ रामायण साल 2026 की तीसरी बिगेस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है. इस लिस्ट में रामायण ने 'जेलर 2' (59.70 करोड़ रुपये), 'द राजा साब' (53.75 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है. रामायण सिर्फ 5 करोड़ रुपये से केजीएफ 2 (160 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड) का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई. इंडिया नेट का ना सहीं, लेकिन रामायण ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस में दृश्यम 3 औप पेड्डी को भी पछाड़ दिया है.
इंडिया ग्रॉस- 123 करोड़ रुपये (पेड प्रीव्यू -43 करोड़ रुपये- फिल्म की ओपनिंग कमाई 145 करोड़ रुपये)
स्रोत के मुताबिक: View this post on Instagram A post shared by T-Series (@tseries.official)
सैकनिल्क के अनुसार, रामायण ने दूसरे दिन (शुक्रवार) दोपहर 1 बजे तक 12.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इससे रामायण का इंडिया नेट कलेक्शन 76.98 करोड़ रुपये हो गया है. मॉर्निंग शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15 फीसदी दर्ज की गई है.
दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म रामायण का निर्देशन किया है. इसके निर्माता नमित मल्होत्रा और यश हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, राघव जुयाल, अरुण गोविल, लारा दत्ता और शीबा चड्ढा अहम रोल में दिख रहे हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज होगा.
Ramayana X Review: 'रामायण' रिलीज, सेलेब्स को कैसी लगी फिल्म, क्या जनता की आस्था से हुआ खिलवाड़?, जानें
लेटेस्ट 'बिना नोटिस दिए बिजली-पानी नहीं काट सकते', दिल्ली हाईकोर्ट ने रेस कोर्स मस्जिद मामले में NDMC को लगाई फटकार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास क्यों लिया? 23 साल के शानदार करियर को कहा अलविदा
धनतेरस के मौके पर दिल्ली के बाजारों में दिखी रौनक, जमकर निकले खरीदार
Mahindra XUV 3XO ZNG को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Shixart1985, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.