Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: 'हथकड़ी' की चेतावनी के बावजूद बांग्लादेश क्यों लौटना चाहती हैं शेख़ हसीना?।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी 'हथकड़ी' की चेतावनी के बावजूद बांग्लादेश क्यों लौटना चाहती हैं शेख़ हसीना? इमेज स्रोत, Reuters
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने कहा कि वह 16 दिसंबर को भारत से अपने देश लौटेंगी. अगस्त 2024 में सत्ता से बेदख़ल होने के बाद वह भारत में रह रही हैं.
बांग्लादेश में इस दिन विजय दिवस मनाया जाता है. 1971 में इसी दिन पाकिस्तान के साथ युद्ध के बाद देश आज़ाद हुआ था.
न्यूज़ एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के मुताबिक़ , मंगलवार को अपनी वापसी की तारीख़ बताते हुए हसीना ने मौजूदा प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान से राष्ट्रीय एयरलाइन के ज़रिए उनकी वापसी का इंतज़ाम करने की अपील की.
हसीना के प्रवक्ता सैयद मोज़म्मेल अली ने बयान में कहा, "5 अगस्त 2024 को शेख़ हसीना को बांग्लादेश के विमान से भारत लाया गया था. अब वह सरकार से दिल्ली से ढाका तक उनके हवाई सफ़र का इंतज़ाम करने की अपील करती हैं."
हसीना के सहयोगी अबू ओबैदा अरिन ने एपी से कहा, "यह बहुत मायने रखता है कि उन्होंने बांग्लादेश लौटने के लिए 16 दिसंबर यानी विजय दिवस का दिन चुना है."
अरिन ने यह भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि हसीना की वापसी के बाद उनके नेतृत्व में बांग्लादेश फिर शांति, स्थिरता और तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा.
हसीना 5 अगस्त 2024 को भारत चली गई थीं. उस समय छात्र आंदोलन के कारण उन्हें 15 साल से चला आ रहा अपना शासन छोड़ना पड़ा था. इस आंदोलन में सैकड़ों प्रदर्शनकारी मारे गए थे.
हसीना को उनकी गैरमौजूदगी में मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों के मामले में मौत की सज़ा सुनाई गई थी. उन्होंने इस फ़ैसले को मानने से इनकार किया है. उनका कहना है कि बांग्लादेश लौटने के बाद वह इस मामले में अपना पक्ष रखेंगी.
विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा है कि हसीना को अगर वापस आना है तो उन्हें हथकड़ी लगाकर और कड़ी निगरानी में लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हसीना कोई सामान्य यात्री नहीं हैं.
ऐसे में सवाल है कि जब हसीना जानती हैं कि बांग्लादेश पहुंचते ही उन्हें गिरफ़्तार किया जा सकता है और उनके ख़िलाफ़ मौत की सज़ा का फ़ैसला आ चुका है, तो वह लौटना क्यों चाहती हैं?
क्या वह सचमुच अपने मुक़दमों का सामना करना चाहती हैं या वापसी की घोषणा के ज़रिए अपनी पार्टी अवामी लीग को फिर से राजनीतिक रूप से सक्रिय करना चाहती हैं?
और क्या उनकी वापसी को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच कोई कूटनीतिक रास्ता निकल सकता है?
हसीना की वापसी की घोषणा को सिर्फ़ उनकी निजी इच्छा के तौर पर देखना ठीक नहीं होगा. इसके पीछे अवामी लीग के राजनीतिक भविष्य और पार्टी के भीतर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश भी हो सकती है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Klaus with K, Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.