Story Content
नई दिल्ली, November 16, 2026: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी।
A क होम वीडियो भारत विदेश मनोरंजन खेल पैसा राशिफल धर्म गैलरी एक्सप्लेनर हेल्थ Hindi News जम्मू और कश्मीर जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी Reported By: Manzoor Mir , Written By: Rituraj Tripathi Published : Nov 16, 2026 02:09 pm IST, Updated : Nov 16, 2026 03:36 pm IST जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक आतंकी के ढेर होने की बात सामने आई है। इलाके में ऑपरेशन जारी है। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ Image Source : PTI/FILE श्रीनगर : जम्मू कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर है। कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
दरअसल जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया और दूसरा आतंकी घिर गया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
हाल ही में कुलगाम में सीआरपीएफ की टीम पर हमला हुआ था। इस हमले में 3 जवान घायल हुए थे। उसके बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था और आतंकियों की तलाश की जा रही थी।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक व्यक्ति को फेसबुक पर कुलगाम में CRPF पर हुए हालिया हमले के बारे में गलत और भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, उन्हें पता चला कि 'बांदीपोरा वाला' (Bandipora Wala) नाम का एक फेसबुक पेज, जिसे मोमिन उल इस्लाम चलाता है। इस फेसबुक पर एक झूठी खबर डाली गई थी। इसमें दावा किया गया था कि 11 नवंबर को हुए हमले में CRPF के तीन जवान मारे गए हैं।
हाल ही में ये खबर मिली थी कि बारामूला में तीन जिंदा ग्रेनेड मिले । इससे ये साफ होता है कि घाटी में आतंकी साजिश करने वाले लोग फिर से सिर उठा रहे हैं। गनीमत ये रही कि समय रहते इन्हें नष्ट कर दिया गया। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के दुर्हामा इलाके में एक बाग से पानी की पाइपलाइन बदलने के काम के दौरान, जंग लगे तीन जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले।
बता दें कि कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए गए, जिससे वहां आतंकियों द्वारा की जाने वाली घटनाएं कम होने लगीं। इसके बावजूद आतंकी अभी पूरी तरह साफ नहीं हुए हैं और वह समय-समय पर घाटी में तनाव पैदा करने की कोशिश करते रहते हैं। हालांकि सुरक्षाबल मुस्तैद हैं और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। (इनपुट- PTI)
जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर, कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, CCTV फुटेज आया सामने
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: UnpetitproleX, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.