Story Content
नई दिल्ली, November 19, 2026: 'विपक्ष ने चुनाव लड़ना छोड़ दिया तो खत्म हो जाएगा भारतीय लोकतंत्र', शिकागो यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी - on america trip congress leade।
राहुल गांधी ने शिकागो विश्वविद्यालय में कहा कि विपक्ष चुनावी गड़बड़ियों को उजागर करने के लिए चुनाव लड़ना जारी रखेगा। ...और पढ़ें
विपक्ष चुनावी गड़बड़ियों को उजागर करने के लिए चुनाव लड़ता रहेगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष "एक गैर-लोकतांत्रिक भारत को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है"।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव लड़ना जारी रखेंगे और कथित चुनावी गड़बड़ियों को सामने लाएंगे। उन्होंने तर्क दिया कि चुनावों का बहिष्कार करने से चुनावी प्रक्रिया की वैधता कमजोर हो जाएगी।
इलिनोइस में शिकागो विश्वविद्यालय में 'ईरान युद्ध और दुनिया में भारत की भूमिका' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल ने भरोसा जताया कि चुनावी प्रणाली में कथित खामियां आखिरकार सामने आ ही जाएंगी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, "अगर हम अपने विपक्षी कार्यकर्ताओं से कहें कि 'ठीक है, चुनाव मत लड़ो', तो उनका क्या होगा? अगर हम यह कहें कि हम चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं, तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। और हम भारतीय लोकतंत्र के ढांचे को खत्म नहीं करना चाहते।"
उन्होंने कहा कि विपक्ष की रणनीति चुनाव से पीछे हटने के बजाय, कथित अनियमितताओं को सामने लाने की है। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएंगे। राहुल ने कहा कि हमारी रणनीति यह है कि जो कुछ हो रहा है उसे उजागर किया जाए और तब तक लोगों के बीच जाया जाए... जब तक कि भारत की जनता को यह एहसास न हो जाए कि पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
इसके बाद राहुल ने लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि हम चुनावी ढांचे को तोड़ना नहीं चाहते। क्योंकि अगर विपक्ष एक बार यह कह दे कि हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो भारतीय जनता की नजर में यह पूरी प्रक्रिया ही अवैध हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि हम ऐसा नहीं चाहते हैं। उन्होंने यह भी बड़ा दावा किया कि विपक्ष को चुनाव आयोग के भीतर से जानकारी मिल रही है और संकेत दिया कि इन कथित अनियमितताओं के कारण अंततः इस संस्था के भीतर बदलाव आएंगे।
राहुल ने 2024 के चुनावों की वैधता पर सवाल उठाए। उन्होंने ब्राज़ील की एक महिला का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वह कभी भारत नहीं आई, फिर भी उसने एक राज्य विधानसभा चुनाव में 23 बार वोट डाला।
उन्होंने आगे दावा किया कि कांग्रेस को 2014 के आम चुनावों के समय से ही चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का शक था। उन्होंने उन चुनावी अंतरों की ओर इशारा किया, जिन्हें राजनीतिक रूप से समझाना मुमकिन नहीं था।
शिकागो में बातचीत से एक दिन पहले, न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि भारत आर्थिक संकट की कगार पर है। उन्होंने इसके लिए बेरोजगारी और शिक्षा प्रणाली की समस्याओं का हवाला दिया।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "सीधी बात यह है कि भारत एक आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा है। यही सच्चाई है। कोई इसे नजरअंदाज कर सकता है, मीडिया भी इसे नजरअंदाज कर सकता है। भारत में बेरोजगारी की एक बहुत बड़ी समस्या है। भारत की शिक्षा प्रणाली में भी बहुत बड़ी समस्या है।"
उनके बयानों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा ने कांग्रेस नेता पर विदेशों में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया और उन्हें "भारत-विरोधी प्रचार करने वाला नेता" करार दिया। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल की टिप्पणियों की आलोचना की। ेराहुल गांधी अभी अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: W.carter, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.