Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शी और ट्रंप से मुलाक़ात पुतिन की बड़ी जीत क्यों, ज़ेलेंस्की ने 80 साल पुरानी घटना याद कर जताई चिंता

नई दिल्ली, November 19, 2026: शी और ट्रंप से मुलाक़ात पुतिन की बड़ी जीत क्यों, ज़ेलेंस्की ने 80 साल पुरानी घटना याद कर जताई चिंता। सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | राजनीति - 19 November 2026

नई दिल्ली, November 19, 2026: शी और ट्रंप से मुलाक़ात पुतिन की बड़ी जीत क्यों, ज़ेलेंस्की ने 80 साल पुरानी घटना याद कर जताई चिंता।

सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी जिनपिंग और ट्रंप के साथ ऐतिहासिक बातचीत पुतिन के लिए क्यों एक बड़ी जीत इमेज स्रोत, Reuters

यह बैठक अभी हुई भी नहीं है. लेकिन व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की गुरुवार को होने वाली छोटी शिखर बैठक को क्रेमलिन की जीत के तौर पर देखा जा रहा है.

ज़रा 2022 के बारे में सोचिए. यूक्रेन पर रूस के बड़े पैमाने पर हमले के बाद राष्ट्रपति पुतिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गए थे.

पश्चिमी देशों के नेता यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन और रूस का बायकॉट करने पर आमादा थे.

2026 आते-आते व्लादिमीर पुतिन ने शेनझेन में एक ऐतिहासिक बैठक तय कर ली है. इतिहास में पहली बार चीन, रूस और अमेरिका के नेता सिर्फ़ तीनों के बीच बातचीत के लिए एक साथ बैठेंगे.

इससे पुतिन ठीक उसी जगह पहुंच जाएंगे, जहां वे पहुंचना चाहते हैं. वैश्विक राजनीति की सबसे बड़ी मेज़ पर. दुनिया की दो बड़ी ताक़तों के नेताओं के साथ.

इससे उन्हें यह दावा करने का मौक़ा मिलेगा कि रूस पर पश्चिमी देशों का दबाव नाकाम रहा है.

पुतिन ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (एपीईसी) के एक बिज़नेस फ़ोरम में कहा, "रूस को अलग-थलग करने की नाकाम कोशिशें हुईं. रूस पर प्रतिबंधों का ऐसा दबाव डाला गया, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया."

लेकिन रूस का कहना है कि शेनझेन में होने वाला सबसे बड़ा कार्यक्रम शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप के साथ पुतिन की त्रिपक्षीय बैठक होगी.

इससे पुतिन को एक वैश्विक नेता के तौर पर अपनी छवि पेश करने का मौक़ा मिलेगा. भले ही रूसी सेना यूक्रेन के कस्बों और शहरों पर लगातार हमले कर रही हो और क्रेमलिन बिना किसी शर्त के व्यापक युद्धविराम के विचार को ख़ारिज कर रहा हो.

एक छोटी-सी बैठक से दुनिया की तस्वीर बदलने की संभावना कम है. लेकिन यहां सबसे अहम है कि इस बैठक को दुनिया कैसे देखती है. इसकी तस्वीर, इसका फ़ोटो ऑप, तीन नेता, तीन बड़ी ताक़तें और बड़े मुद्दों पर बातचीत.

एक तरह से व्लादिमीर पुतिन इस बैठक के ज़रिए दुनिया को छुट्टियों का पोस्टकार्ड भेजेंगे. उस पर 'काश, आप भी यहां होते' लिखने के बजाय वे लिखेंगे, 'देखिए, मैं यहां हूं.'

आपके लिए चुनी गईं खास कहानियाँ, नितिन श्रीवास्तव द्वारा आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

यूरोपीय देशों के नेताओं और ख़ासकर यूक्रेन में इस बात को लेकर चिंता है कि तीनों नेताओं की यह बैठक सिर्फ़ एक अच्छी तस्वीर तक सीमित नहीं रहेगी. उन्हें डर है कि इससे कुछ ऐसे फ़ैसले भी हो सकते हैं, जो यूक्रेन के हित में नहीं होंगे.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: National Photo Company Collection, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement