Story Content
नई दिल्ली, November 10, 2026: बॉल टैम्परिंग विवाद पर उस्मान ख़्वाजा के दावे को डेविड वॉर्नर का समर्थन।
साइन इन BBC News, हिंदी सामग्री को स्किप करें होम पेज देखिए सुनिए मेरी ख़बरें सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी लाइव , बॉल टैम्परिंग विवाद पर उस्मान ख़्वाजा के दावे को डेविड वॉर्नर का समर्थन पिछले हफ़्ते उस्मान ख़्वाजा ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को पता था कि गेंद के साथ छेड़छाड़ के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल किया गया था.
02:09 वीडियो , भारत में एक्यूआई 500 के पार क्यों नहीं जाता? , अवधि 2,09 01:12 वीडियो , सीवी रमन: लाइट को पढ़ते-पढ़ते नोबेल प्राइज़ तक ऐसे पहुँचे , अवधि 1,12 01:37 वीडियो , 'एक टांग' से खेली गई ग्लेन मैक्सवेल की वो बेमिसाल पारी , अवधि 1,37 01:13 वीडियो , पाकिस्तान में ऐसे मनाई गई दिवाली , अवधि 1,13 00:52 वीडियो , दिल्ली में प्रदूषण की वजह से धुंध , अवधि 0,52 01:01 वीडियो , इतनी बड़ी पतंगें देखी हैं कभी , अवधि 1,01 01:38 वीडियो , लॉस एंजेलिस मेयर चुनाव जीतने वालीं भारतीय मूल की नित्या रमन को जानिए , अवधि 1,38 वीडियो का अंत
सामाजिक कार्यकर्ता और राजस्थान के तिलोनिया स्थित बेयरफुट कॉलेज के संस्थापक संजीत 'बंकर' रॉय का निधन हो गया है.
उनके निधन पर कांग्रेस नेता शशि थरूर और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है.
शशि थरूर ने बंकर रॉय को दूरदर्शी सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियन बताया.
थरूर ने कहा कि राजस्थान के तिलोनिया में बेयरफुट कॉलेज की स्थापना करके बंकर रॉय ने शिक्षा की पारंपरिक सोच को चुनौती दी.
वहीं, अशोक गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए बंकर रॉय ने ग्रामीण आत्मनिर्भरता, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया.
उन्होंने एक्स पर लिखा कि उनका पूरा जीवन गांवों को सशक्त बनाने और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित रहा.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने 2018 के बॉल टैम्परिंग विवाद को लेकर उस्मान ख़्वाजा के दावों का समर्थन किया है.
उन्होंने कहा कि ख़्वाजा ने इस मामले में जो कुछ भी बताया है, वह '100 फ़ीसदी सही' है.
वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच जल्दबाज़ी में की गई और इसे ठीक से नहीं संभाला गया.
दरअसल, 2018 में दक्षिण अफ़्रीका के केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने सैंडपेपर से गेंद की स्थिति बदलने की कोशिश की थी.
इस मामले में वॉर्नर और तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था, जबकि बल्लेबाज़ कैमरन बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया था.
पिछले हफ़्ते उस्मान ख़्वाजा ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को पता था कि गेंद के साथ छेड़छाड़ के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल किया गया था.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.