Story Content
नई दिल्ली, November 10, 2026: IND vs NZ 3rd ODI LIVE: हैमिल्टन में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, बारिश की वजह से मैच शुर।
टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी, क्योंकि शुरुआती दोनों मैच भारत ने ही जीते हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बने रहना चाहेगी। खास बात यह है कि इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल हैं और वह खुद ही टीम को सीरीज जिताना चाहेंगे क्योंकि अगले दो मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी संभालेंगे और गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी में लग जाएंगे।
इस सीरीज में अब तक दोनों मैच बारिश से बाधित रहे हैं। पहला मैच ऑकलैंड में खेला गया था, जो बारिश के कारण 32 ओवर का कर दिया गया था। भारत को 143 रन का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने 5 विकेट खोकर आसानी से जीत लिया। इसके बाद वेलिंगटन में खेले गए दूसरे मैच में भी बारिश की वजह से ओवर कम करने पड़े। उस मैच में न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 134 रन पर आउट हो गई। जब भारत 113 रन बनाकर खेल रहा था, तब तेज बारिश आ गई और DLS नियम के तहत भारत ने उस मैच को 4 रन से जीत लिया। अब टीम इंडिया तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
हैमिल्टन में बारिश पूरी तरह से रुक चुकी है। अभी से 15 मिनट के बाद यानी कि सुबह 10 बजे इंस्पेक्शन होगा। उसके बाद मैच को लेकर आगे की स्थिति साफ हो पाएगी।
हैमिल्टन में फिर से बारिश रुक चुकी है और अब पिच से कवर्स हटाए जा रहे हैं। मैदान का इंस्पेक्शन होने के बाद जल्द ही मैच को शुरू किया जा सकता है।
हैमिल्टन में फिर से बारिश शुरू हो गई है और पिच को पूरी तरह से कवर्स से ढक दिया गया है। इसी वजह से मैच शुरू होने में थोड़ी देरी हुई है।
विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी।
हैमिल्टन में फिर से बारिश शुरू हो गई है और मैदान पर कवर्स लगाए जा रहे हैं। इस बारिश की वजह से फिर से टॉस में देरी हुई है। पिच पर फिर से कवर्स लगाए जा रहे हैं।
तीसरे वनडे मैच की प्लेइंग कंडीशन में कुछ बदलाव किए गए हैं। पहला पावरप्ले 1 से 8 ओवर तक होगा। इस मुकाबले में एक गेंदबाज अधिकतम 8 ओवर फेंक सकता है।
बारिश की वजह से मैच देर से शुरू होगा, जिस वजह से ओवर को कम किया गया है। अब ये मैच 40-40 ओवर का होगा।
हैमिल्टन से फैंस के लिए एक और अच्छी खबर आई है। मैदान का इंस्पेक्शन पूरा हो गया और मैच ऑफिशियल ने ये फैसला लिया है कि टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे होगा और मैच 9:30 बजे से शुरू होगा।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Rae Allen from Brisbane, Australia, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.