Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

एशेज, वर्ल्ड कप और ओलंपिक... ऑस्ट्रेलियाई टीम में माइक हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली, November 6, 2026: एशेज, वर्ल्ड कप और ओलंपिक... ऑस्ट्रेलियाई टीम में माइक हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी। उनकी नियुक्ति इसी महीने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज से शुरू होगी. इसके…

Advertisement
Image Credit: तस्वीर: Harry Pot / Anefo, Wikimedia Commons, CC0
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 06 November 2026

नई दिल्ली, November 6, 2026: एशेज, वर्ल्ड कप और ओलंपिक... ऑस्ट्रेलियाई टीम में माइक हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी।

उनकी नियुक्ति इसी महीने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज से शुरू होगी. इसके बाद माइकल हसी अगले साल होने वाली एशेज सीरीज , 2027 वनडे वर्ल्ड कप, 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक और आगामी टी20 वर्ल्ड कप चक्र के दौरान भी टीम के साथ काम करेंगे.

हसी के पास कोचिंग का भी अच्छा अनुभव माइकल हसी ने हाल के वर्षों में दुनिया की कई बड़ी टी20 प्रतियोगिताओं में कोचिंग की है. वह इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़े रहे हैं. इसके अलावा IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) और द हंड्रेड जैसी लीग में भी काम कर चुके हैं. उनकी जिम्मेदारियों में खास तौर पर टी20 रणनीति बनाना, विपक्षी टीमों की ताकत और कमजोरियों का आकलन, नए खिलाड़ियों की पहचान तथा उनके प्रदर्शन पर काम करना शामिल होगा. यह भी पढ़ें: 'सोने की तलाश में हीरा खो दिया...', शुभमन गिल के हर शतक पर वेंकटेश अय्यर को सुनने पड़ते हैं KKR फैन्स के ताने

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने माइकल हसी का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव मौजूदा कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद होगा. उन्होंने यह भी कहा कि हसी का अलग-अलग फॉर्मेट, देशों और प्रतियोगिताओं में खेलने तथा कोचिंग करने का अनुभव उन्हें टीम के लिए खास बनाता है.

माइकल हसी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 302 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 22 शतक लगाए. जनवरी 2013 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: archer10 (Dennis), Openverse, CC BY-SA 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement