Story Content
नई दिल्ली, November 6, 2026: मैदान पर दर्द से तड़पता रहा बांग्लादेशी फील्डर, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा बाहर, टीम की बढ़ी टेंशन।
यह घटना वेस्टइंडीज की पहली पारी के 78वें ओवर में हुई. मेहदी हसन मिराज की गेंद पर आमिर जंगू ने फाइन लेग की तरफ शॉट खेला. स्लिप में तैनात शादमान इस्लाम गेंद के पीछे दौड़े. लेकिन उसे उठाने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और गिरते समय टखना मुड़ गया. यह भी पढ़ें: पूर्व KKR स्टार क्रिस लिन कोकीन टेस्ट में फंसे, 2 महीने पहले चुपचाप झेला बैन... अब हुआ खुलासा!
मैदान पर गिरने के बाद शादमान इस्लाम काफी देर तक दर्द से तड़पते रहे. उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए मैदान के दूसरे छोर तक लाया गया. इस दौरान बांग्लादेश के सभी खिलाड़ी उनके पास पहुंचे और उनकी चोट को लेकर चिंता जताई. रीप्ले में आउटफील्ड पर ओस दिखाई दी, जिसकी वजह से उनका पैर फिसलने की आशंका जताई गई.
मुकाबले के पहले दिन वेस्टइंडीज ने चार विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए थे. टीम ने 70 ओवर बल्लेबाजी की, लेकिन खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा. फिर दूसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली इनिंग्स आगे बढ़ाई.
अब बांग्लादेश की नजर शादमान इस्लाम की चोट से जुड़ी मेडिकल अपडेट पर रहेगी. उनकी उपलब्धता का असर टीम की आगे की रणनीति पर पड़ सकता है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.