Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शोएब अख्तर ने की अंडर 19 टीम इंडिया की तारीफ, कहा- अग्रेशन दिखाओ, पाकिस्तान को लेकर क्या बोले

नई दिल्ली, November 16, 2026: शोएब अख्तर ने की अंडर 19 टीम इंडिया की तारीफ, कहा- अग्रेशन दिखाओ, पाकिस्तान को लेकर क्या बोले। अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से धूल…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 16 November 2026

नई दिल्ली, November 16, 2026: शोएब अख्तर ने की अंडर 19 टीम इंडिया की तारीफ, कहा- अग्रेशन दिखाओ, पाकिस्तान को लेकर क्या बोले।

अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से धूल चटाने में कामयाबी हासिल की थी। वनडे फॉर्मेट पर खेला गया, ये मैच 100वें ओवर की आखिरी बॉल पर खत्म हुआ। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 337 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। यानी टीम इंडिया के सामने 338 रनों का लक्ष्य था। 42वें ओवर में भारत का आठवां विकेट गिर गया था और केवल 252 न ही बने थे।

उस वक्त ऐसा लग रहा था कि अब यहां से टीम इंडिया का जीतना करीब करीब नामुमकिन है। लेकिन उसके बाद मनल चौहान और मोहित उल्वा ने मोर्चा संभाला। भारत का नौवां विकेट जब गिरा, तब टीम का स्कोर 309 रन हो चुका था। यानी दोनों ने मिलकर 50 से भी अधिक रनों की साझेदारी की। हालांकि जीत अभी दूर थी। मनल चौहान के 47 रन पर आउट होने के बाद भी मोहित उल्वा ने हिम्मत नहीं हारी और वेंकट के साथ मिलकर मैच की आखिरी बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।

इस मैच को लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का रिएक्शन आया है। शोएब अख्तर ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम का एग्रेशन पसंद आया। अख्तर बोले कि भारत की अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों के लिए मेरा संदेश है कि एग्रेशन जरूर दिखाएं। मुझे यह अच्छा लगा। हालांकि इसके साथ उन्होंने ये भी जोड़ा कि पाकिस्तान एक कहीं बेहतर टीम थी, पूरे टूर्नामेंट में वह बहुत शानदार रहे। पता नहीं क्यों, वह दबाव नहीं झेल पाए। उन्होंने बताया कि भारत को पता है कि अहम मौकों पर दबाव को कैसे संभालना है। भारत में दम था, भरोसा था और ऐसे खिलाड़ी थे जो मैच खत्म कर सकते थे।

13 छक्के और 8 चौके, 281 का स्ट्राइक रेट, रजत पाटीदार ने तो धागा ही खोल दिया, सेंचुरी ठोक रच दिया इतिहास

वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में रहे फ्लॉप, दूसरे में हो गए बाहर, आखिर क्यों हुआ ऐसा फैसला

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement