Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सिराज IN, ये स्टार OUT... वेलिंगटन वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, न्यूजीलैंड का क्या है गेमप्लान

नई दिल्ली, November 6, 2026: सिराज IN, ये स्टार OUT... वेलिंगटन वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, न्यूजीलैंड का क्या है गेमप्लान। इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग-11 में एक बदलाव देखने को…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 06 November 2026

नई दिल्ली, November 6, 2026: सिराज IN, ये स्टार OUT... वेलिंगटन वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, न्यूजीलैंड का क्या है गेमप्लान।

इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग-11 में एक बदलाव देखने को मिल सकता है. अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है, जबकि आकिब नबी को बाहर बैठना पड़ सकता है. सिराज पहले मुकाबले में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. अब वो टीम के साथ जुड़ चुके हैं. सिराज की वापसी से भारतीय पेस अटैक को और मजबूती मिलेगी.

स्रोत के मुताबिक: 𝙇𝙚𝙖𝙙𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙬𝙖𝙮 as #TeamIndia Captain with victory on his mind 🫡 @ShubmanGill has magical memories in New Zealand and is eager to make more ✨ 🎥 🔽 WATCH - By @RajalArora | #NZvIND https://t.co/YZAd3ncwhM

ओपनिंग में रोहित शर्मा और शुभमन गिल पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी. पहले वनडे में रोहित बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका दे सकता है. गिल भी कप्तानी पारी खेलकर शीर्ष क्रम को मजबूती देना चाहेंगे. तीसरे नंबर पर विराट कोहली उतरेंगे. उन्होंने पहले मुकाबले में 51 गेंदों पर 74 रन बनाकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया था.

क्या पांचवें नंबर पर फिर उतरेंगे अक्षर? चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है. वह पिछले मैच में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए थे. मध्यक्रम में अक्षर पटेल को पांचवें नंबर पर उतारा जा सकता है. इससे केएल राहुल छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. नमन धीर निचले मध्यक्रम में टीम को मजबूती दे सकते हैं. यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की छोटी बाउंड्री, कम रिएक्शन टाइम... फिर भी कोहली-रोहित कैसे पड़ते हैं भारी? फील्डिंग कोच ने खोला राज

वेलिंगटन की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. पहले वनडे में अर्शदीप सिंह, अंशुल कम्बोज और गुरनूर बरार ने अच्छा प्रदर्शन किया था. इन तीनों को फिर मौका मिल सकता है. उधर आकिब नबी छह ओवर में 33 रन देने के बावजूद कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे. ऐसे में उनकी प्लेइंग-11 से छुट्टी तय दिख रही है. मोहम्मद सिराज नई गेंद से विकेट निकालने के साथ अपने अनुभव का फायदा भी दे सकते हैं. यह भी पढ़ें: मैदान पर दर्द से तड़पता रहा बांग्लादेशी फील्डर, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा बाहर, टीम की बढ़ी टेंशन

हेनरी की वापसी से न्यूजीलैंड को मिला बूस्ट उधर, न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे कन्कशन के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह निक केली को टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड के लिए अच्छी बात यह है कि स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी फिट है और उनकी प्लेइंग-11 में वापसी होनी तय है. ऐसे में ब्लेयर टिकनर को बाहर बैठना पड़ सकता है.

दूसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कम्बोज, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: टिम सीफर्ट, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी और जैकब डफी.

भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कम्बोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, निक केली, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर और हेनरी निकोल्स.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Michal Klajban, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement